क्या सच में प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा? मां ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा
Sonakshi Sinha Pregnancy: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अब उनकी मां पूनम सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस बात पर साफ कहा है कि शादी के बाद से सोनाक्षी कई बार उन्हें नानी बना चुकी है. जानिए आखिर पूनम सिन्हा ने ऐसा क्यों कहा? क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी…
Sonakshi Sinha Pregnancy: बॉलीवुड में सेलेब्रिटीज की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है, और जब बात शादी या प्रेग्नेंसी की हो, तो खबरें और भी तेजी से फैलती हैं. इन दिनों ऐसी ही चर्चाओं के केंद्र में हैं सोनाक्षी सिन्हा, जिनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं. दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी. शादी के बाद से दोनों अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मजेदार वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं.
क्या बेबी बंप छुपा रही हैं सोनाक्षी?
लेकिन इन सबके बीच, पिछले साल से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं. इसकी शुरुआत तब हुई जब साल 2025 में मुंबई की एक दिवाली पार्टी में सोनाक्षी रेड आउटफिट में नजर आईं. उस दौरान कुछ लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया था.
कई बार बनाया नानी
अब इस पूरे मामले पर उनकी मां पूनम सिन्हा का बयान सामने आया है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें कई बार नानी बना दिया गया है, लेकिन जब भी ऐसा होगा, वह खुशी जरूर मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बेटियां जीवन में बहुत खास होती हैं और उनके बिना जिंदगी अधूरी लगती है. बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला किया.
यह भी पढे़ं: लाइव कॉन्सर्ट में फीमेल सिंगर को छूने की कोशिश, सुनंदा शर्मा ने बंद किया प्रोग्राम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










