‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी को आई ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती की याद, Smriti Irani ने शेयर की खास तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

स्मृति ईरानी और साक्षी तंवर, फोटो- इंस्टाग्राम

स्मृति ईरानी ने साक्षी तंवर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. ‘तुलसी’ और ‘पार्वती’ की यह जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस पुराने दिनों को याद कर रहे हैं.

विज्ञापन

टीवी की दुनिया में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें लोग कभी नहीं भूलते. 2000 के दशक में ‘क्योंकी सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी और ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती हर घर की पसंद बन गई थीं. अब सालों बाद एक बार फिर दोनों चर्चाओं में हैं. हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी खास दोस्त साक्षी तंवर के साथ एक पुरानी और खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस फोटो के साथ स्मृति ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग दोनों एक्ट्रेसेज की दोस्ती की खूब तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

यहां देखें स्मृति ईरानी का पोस्ट-

Smriti Irani and Sakshi Tanwar, PC- @smritiiraniofficial

शो में फिर साथ दिखीं तुलसी और पार्वती

कुछ समय पहले ही मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने नए शो ‘क्योंकी सास भी कभी बहू थी 2’ में इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन पर लाया था. साक्षी तंवर इस शो में कुछ एपिसोड्स के लिए ‘पार्वती’ बनकर आई थीं. जब तुलसी और पार्वती को लोगों ने टीवी पर दोबारा एक साथ देखा, तो पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं.

स्मृति ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

स्मृति ईरानी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कुछ दिन और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हम कभी नहीं भूलते, क्योंकि वो मुश्किल काम को भी बहुत आसान बना देते हैं. इस फोटो पर टीवी के दूसरे कलाकारों और फैंस ने खूब सारे प्यारे-प्यारे कमेंट्स किए हैं.

Fans Reaction, PC- @smritiiraniofficial

राजनीति के बाद फिर एक्टिंग में लौटीं स्मृति

साल 2000 में स्मृति ईरानी ‘तुलसी’ बनकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं. इसके बाद वो राजनीति में चली गईं और 2014 से 2024 तक सांसद (MP) भी रहीं. अब स्मृति दोबारा एक्टिंग की दुनिया में लौट आई हैं.

वहीं, साक्षी तंवर लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं.

यह भी पढ़ें: Don 3 से अचानक बाहर होना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, FWICE ने लगाया बैन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola