ePaper

SIIMA 2025 Winner List: दुबई में गूंजा साउथ सिनेमा का जलवा, SIIMA 2025 में फिल्म ‘अमरन’ और ‘मंजनमेल बॉयज’ ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 07 Sep 2025 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
SIIMA 2025 Winner List

SIIMA 2025 विनर लिस्ट

SIIMA 2025 Winner List: दुबई में आयोजित SIIMA 2025 अवॉर्ड्स में तमिल और मलयालम सिनेमा का जलवा देखने को मिला. अमरन और लब्बर पंडु ने तमिल कैटेगरी में बाजी मारी, वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन की आदुजीविथम: द गोट लाइफ मलयालम इंडस्ट्री में छा गई.

विज्ञापन

SIIMA 2025 Winner List: शनिवार यानी 6 सितंबर की शाम साउथ इंडस्ट्री के लिए शानदार रही, जहां साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA 2025) का आयोजन दुबई में किया गया. इस भव्य इवेंट में तमिल और मलयालम इंडस्ट्री के कई सितारों, फिल्मों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया. इस साल तमिल कैटेगरी में अमरन और लब्बर पंडु ने कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए, वहीं मलयालम कैटेगरी में पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म आदुजीविथम: द गोट लाइफ का दबदबा देखने को मिला. इसी बीच आइए जानते हैं किसे कौन-से अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. 

तमिल कैटेगरी के विनर्स

  • बेस्ट फिल्म – अमरन
  • बेस्ट डायरेक्टर – राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – साई पल्लवी (अमरन)
  • बेस्ट नेगेटिव रोल – अनुराग कश्यप (महाराजा)
  • बेस्ट कॉमेडी रोल – बाला सरवनन (लब्बर पंडु)
  • क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट डायरेक्टर – निथिलन समिनाथन (महाराजा)
  • क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल) – कार्थी (मेय्याझगन)
  • क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस – दुशारा (रायन)
  • राइजिंग स्टार अवॉर्ड – हरीश कल्याण (लब्बर पंडु)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) – कलैयारासन (वाझाई)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – अभिरामी (महाराजा)
  • फ्रेश फेस अवॉर्ड – संजना कृष्णमूर्ति (लब्बर पंडु)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – तमिझारासन पचमुथु (लब्बर पंडु)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) – विजय कनिष्का (हिट लिस्ट)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – श्री गौरी प्रिया (लवर)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – जीवी प्रकाश कुमार (अमरन)
  • बेस्ट सिंगर (मेल) – हरीचरण, हे मिन्नाले (अमरन)
  • बेस्ट सिंगर (फीमेल) – सिंदुरी, मिनिक्की मिनिक्की (थंगालान)
  • बेस्ट लिरिक राइटर – उमादेवी कुप्पन (पोरेन ना पोरेन)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – सी. साई (अमरन)

मलयालम कैटेगरी के विनर्स 

  • बेस्ट फिल्म – मंजनमेल बॉयज
  • बेस्ट डायरेक्टर – ब्लेसी (आदुजीविथम: द गोट लाइफ)
  • बेस्ट एक्टर (मेल) – पृथ्वीराज सुकुमारन (आदुजीविथम: द गोट लाइफ)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) – उर्वशी (उल्लोजुक्कु)
  • बेस्ट कॉमेडी रोल – श्याम मोहन (प्रेमालु)
  • बेस्ट नेगेटिव रोल – जगदीश (मार्को)
  • क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्टर (मेल) – उन्नी मुकुंदन
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – जोजू जॉर्ज (पानी)
  • बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) – के.आर. गोकुल (द गोट लाइफ)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस – नेहा नजनीन (कलब)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) – विजयाराघवन (किष्किंधा कांडम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – अखिला भार्गवन (प्रेमालु)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – शहनाद जलाल (ब्रमायुगम, उल्लोजुक्कु)
  • बेस्ट लिरिक राइटर – सुहैल कोया (प्रेमालु)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – धिबु निनन थॉमस (एआरएम)
  • बेस्ट सिंगर (फीमेल) – वैकोम विजयलक्ष्मी, अंगु वाना कोनिलु (एआरएम)
  • बेस्ट सिंगर (मेल) – के.एस. हरिसंकर, किलिये (एआरएम)

तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के लिए भी अवॉर्ड्स

इससे पहले शुक्रवार को तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी सम्मानित किया गया था. इस दौरान अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, सुदीप और आशीका रंगनाथ को बेस्ट एक्टिंग अवॉर्ड मिले. वहीं नाग अश्विन की फिल्म काल्कि 2898 एडी और गौरी जैसी फिल्मों ने भी कई कैटेगरी में जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: The Chase: मैदान छोड़ बड़े पर्दे पर एक्शन करेंगे महेंद्र सिंह धोनी? आर माधवन संग वायरल हुआ ‘द चेज’ का धमाकेदार टीजर

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: शहनाज गिल के साथ BB19 में आया नया तूफान, पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री से कंटेस्टेंट्स के बीच मचेगी हलचल

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola