ePaper

Bigg Boss 19: शहनाज गिल के साथ BB19 में आया नया तूफान, पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री से कंटेस्टेंट्स के बीच मचेगी हलचल

Updated at : 07 Sep 2025 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

शहनाज गिल ने की सलमान से सिफारिश, फोटो - इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस वीकेंड पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाला है. शो के प्रोमो में शहनाज गिल की एंट्री ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. फैंस का मानना है कि शहनाज के भाई शहबाज गिल धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है. हर हफ्ते दर्शकों को नए ड्रामे, झगड़े और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ बड़े सरप्राइज भी देखने को मिल रहे हैं. अब मेकर्स ने शो में एक नया ट्विस्ट डाल दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. इस वीकेंड के वार में बिग बॉस 19 में पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने वाला है. सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो रिलीज होते ही बवाल मच गया है. प्रोमो में एक ऐसा सीन दिखाया गया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है. 

सलमान से शहनाज गिल ने की रिक्वेस्ट 

प्रोमो में शहनाज गिल की एंट्री होती है. सलमान खान खुद स्टेज पर शहनाज का स्वागत करते हैं और कहते हैं, “इंडिया की शहनाज गिल का स्वागत है.” इसके बाद शहनाज कहती हैं कि वह एक रिक्वेस्ट लेकर आई हैं और चाहती हैं कि उनका सपना पूरा हो जाए. हालांकि उनका सपना क्या है, यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. इसके बाद वीडियो सीधे बिग बॉस हाउस के अंदर शिफ्ट हो जाता है, जहां बिग बॉस घोषणा करते हैं कि घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है. सभी सदस्य इस खबर को सुनकर बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं और नए सदस्य के स्वागत के लिए तैयार हो जाते हैं. 

शहबाज गिल की होगी एंट्री?

मेकर्स ने प्रोमो में उस वाइल्ड कार्ड का नाम और चेहरा नहीं दिखाया. जिस वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फैंस का मानना है कि यह शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल हो सकते हैं क्योंकि शहनाज का शो में आना और “सपना पूरा करने” की बात करना, लोगों को एक हिंट दे रहा है. शहबाज पहले से ही बिग बॉस 19 के प्रीमियर में नजर आए थे, लेकिन घर के अंदर उनकी एंट्री नहीं हो पाई थी. उन्हें मृदुल तिवारी से कम वोट मिले थे और वहीं से उनका सफर थम गया था. हालांकि अब इस नए प्रोमो से लगता है कि शहबाज किसी भी वक्त वाइल्ड कार्ड बनकर दोबारा घर में आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकेंड के वार में आग बबूला हुए सलमान खान, नेहल और फरहाना को जमकर सुनाई खरी-खोटी

ये भी पढ़ें: Armaan Malik: बिग बॉस 19 में अमाल की ट्रोलिंग पर भाई अरमान का पलटवार, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola