लाइट्स, कैमरा और एक अनजान कॉल: जब एक फोन ने बदल दी Sidharth Shukla की पूरी जिंदगी
सिद्धार्थ शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ शुक्ला की जिंदगी में आया एक अनजान फोन कॉल उनकी किस्मत बदल गया. जानिए कैसे मॉडलिंग ऑडिशन से शुरू हुआ सफर ‘बालिका वधू’ और ‘बिग बॉस 13’ तक पहुंचा.
Sidharth Shukla Death Anniversary: आज टीवी के सबसे चहेते सितारों में से एक रहे सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी है. 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ ने महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. ‘बालिका वधू’ के शिव से लेकर ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी जीतने तक, सिद्धार्थ ने अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी. लेकिन मजेदार बात ये है कि जिस एक्टिंग और टीवी की दुनिया ने उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाया, उसमें आने का उनका कोई प्लान ही नहीं था. कहानी शुरू हुई थी घर पर आए एक अनजान फोन कॉल से… और यही कॉल आगे चलकर उनकी पूरी जिंदगी बदलने वाला था.
पढ़ाई के बाद सिद्धार्थ का क्या था प्लान?

सिद्धार्थ पढ़ाई में इंटीरियर डिजाइनिंग कर रहे थे. साथ ही उन्हें स्पोर्ट्स का भी काफी शौक था. फिटनेस और खेल उनकी लाइफ का हिस्सा थे. उस समय एक्टिंग या मॉडलिंग उनकी लिस्ट में कहीं नहीं थी. वह अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर आगे बढ़ रहे थे. फिर अचानक एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी.
घर पर आया एक रैंडम फोन
एक दिन घर के लैंडलाइन पर फोन आया. दूसरी तरफ एक मॉडलिंग एजेंसी थी. उन्होंने सिद्धार्थ को एक विज्ञापन के ऑडिशन के लिए बुलाया. अब सोचिए, उस वक्त सिद्धार्थ के पास न कोई मॉडलिंग का बड़ा एक्सपीरियंस था और न एक्टिंग का. फिर भी उन्होंने सोचा, एक बार जाकर देखते हैं.
और बस… यहीं से गेम बदल गया.
यह भी पढ़ें- Rashami Desai ने सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने पास्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 9 महीने तक…
मां ने कहा- जाओ, ऑडिशन दो
सिद्धार्थ ने अपनी मां रीता शुक्ला को फोन के बारे में बताया. मां ने उन्हें ऑडिशन देने जाने के लिए कहा. उनकी मां चाहती थीं कि सिद्धार्थ थोड़ा सीरियस हों और बाहर की दुनिया को भी समझें. शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनका यह छोटा सा पुश बेटे की जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन जाएगा.
ऑडिशन दिया और मॉडलिंग में हो गई एंट्री

सिद्धार्थ ऑडिशन देने पहुंचे. उनकी लंबी हाइट, फिट लुक और कॉन्फिडेंस ने वहां लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने ऑडिशन पास कर लिया. अब तक जो लड़का मॉडलिंग को करियर के तौर पर सोच भी नहीं रहा था, वह इसी फील्ड में कदम रख चुका था. और फिर तो सिलसिला चल पड़ा.
2004 में मिला पहला बड़ा मौका
सिद्धार्थ ने 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. वह इस कॉन्टेस्ट के रनर-अप रहे.
यहां से उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में पहचान मिलने लगी. अब उन्हें भी लगने लगा था कि शायद इस फील्ड में वह कुछ बड़ा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सद्धार्थ शुक्ला को आज भी प्यार करती हैं Shehnaaz Gill, यकीन नहीं होता तो देखें सिड को लेकर क्या किया पोस्ट
रैंडम ऑडिशन से इंटरनेशनल मॉडल तक पहुंचा सफर
साल 2005 सिद्धार्थ के लिए काफी खास रहा. उन्होंने तुर्की के इस्तांबुल में हुए ‘वर्ल्ड्स बेस्ट मॉडल’ कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. इसमें करीब 40 देशों के मॉडल शामिल हुए थे. सिद्धार्थ ने सभी को पीछे छोड़ दिया और खिताब अपने नाम कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह यह खिताब जीतने वाले पहले एशियाई मॉडल बने.
यानी जिस सफर की शुरुआत एक रैंडम फोन कॉल से हुई थी, वह अब इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच चुका था.
फिर टीवी पर हुई एंट्री

मॉडलिंग में नाम बनाने के बाद सिद्धार्थ ने एक्टिंग की तरफ रुख किया. टीवी पर उन्हें बड़ा ब्रेक ‘बालिका वधू’ से मिला. शिव के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. उनका लुक, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आया. देखते ही देखते सिद्धार्थ टीवी के फेमस एक्टर्स में शामिल हो गए.
‘बिग बॉस 13’ में दिखा सिद्धार्थ का असली अंदाज
फिर आया ‘बिग बॉस 13’. यहां सिद्धार्थ बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. वह जो सोचते थे, खुलकर बोलते थे. उनका बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. शो में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती गई. आखिर में उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी जीत ली.
इसके बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई.
फिर अचानक आई बुरी खबर

2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन की खबर सामने आई. सिर्फ 40 साल की उम्र में उनका सफर खत्म हो गया. उनके जाने की खबर ने फैंस को अंदर तक हिला दिया था.
आज इतने साल बाद भी उनके फैंस उन्हें भूले नहीं हैं. उनकी तस्वीरें, वीडियो और पुराने शो आज भी सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए