September OTT Releases 2026: एक्शन, कॉमेडी, क्राइम और रोमांस… सितंबर में OTT होगा फुल पैसा वसूल

Updated:
विज्ञापन

सितंबर ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

सितंबर 2026 आते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. इस महीने 10 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो क्राइम, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरपूर हैं.

विज्ञापन

September OTT Releases 2026: सितंबर आते ही मौसम थोड़ा बदलता है, लेकिन ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मूड बिल्कुल नहीं बदलने वाला. इस महीने कई नई फिल्में और सीरीज घर बैठे आपका टाइमपास कराने आ रही हैं. कहीं क्राइम और सस्पेंस मिलेगा, तो कहीं कॉमेडी का फुल डोज. कुछ कहानियों में प्यार और कॉलेज लाइफ है, तो कुछ में राजनीति, बदला और आजादी की लड़ाई. यानी अगर वीकेंड पर सोफे से उठने का मन नहीं है, तो ओटीटी पर काफी कुछ नया मिलने वाला है. यहां सितंबर 2026 में आने वाली 10 ऐसी फिल्में और सीरीज हैं, जिन पर आप नजर रख सकते हैं.

विज्ञापन

‘द जेंटलमेन सीजन 2’ - 3 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘द जेंटलमेन’ का दूसरा सीजन एक बार फिर क्राइम, पैसा और मजेदार ड्रामे की दुनिया में लेकर जाएगा. कहानी एडी नाम के एक अमीर शख्स की है, जिसका परिवार बाहर से जितना शानदार दिखता है, उसके पीछे की दुनिया उतनी ही अजीब और खतरनाक है.

सीरीज में क्राइम के साथ डार्क कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. यानी गंभीर मामला भी है और बीच-बीच में हंसाने का इंतजाम भी.

‘गांधारी’ - 3 सितंबर, नेटफ्लिक्स

तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ में एक मां की कहानी दिखाई गई है. फिल्म की कहानी जॉयपुर्रा नाम के एक काल्पनिक शहर में रहने वाली बानी के इर्द-गिर्द घूमती है. बानी अपने परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार है, लेकिन उसकी जिंदगी में ऐसी परेशानियां आती हैं, जो उसके प्यार और हिम्मत दोनों की परीक्षा लेती हैं.

फिल्म में तापसी पन्नू के साथ ईश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना नजर आएंगे.

‘उन्मादम’ - 4 सितंबर, सोनीलिव

‘उन्मादम’ की कहानी शेली नाम के एक पुलिस अधिकारी की है. शेली अपनी नौकरी से बहुत खुश नहीं है और उसका सपना लेखक बनने का है. कहानी लिखने के लिए नया आइडिया ढूंढते-ढूंढते वह एक पुराने केस तक पहुंच जाता है.

इस पुराने मामले में एक युवती की रहस्यमयी मौत हुई थी. इसके बाद शेली खुद इस केस की दोबारा जांच शुरू कर देता है. फिल्म में कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस मुख्य भूमिका में हैं.

‘धमाल 4’ - 4 सितंबर, नेटफ्लिक्स

धमाल’ फ्रेंचाइजी का नाम सुनते ही समझ आ जाता है कि यहां लॉजिक से ज्यादा हंसी मिलने वाली है. इस बार भी कुछ लोग खजाने की तलाश में निकलते हैं, लेकिन रास्ते में ऐसी-ऐसी मुसीबतें आती हैं कि मामला पूरी तरह गड़बड़ा जाता है.

फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 OTT Premiere: सिनेमाघरों में मिस कर दी 'धमाल 4'? घर बैठे इस दिन और इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म

‘कोरियन कनकराजू’ - 4 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘कोरियन कनकराजू’ में डर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी में ऐसे हालात बनते हैं, जहां मजेदार घटनाओं के साथ डरावने पल भी सामने आते हैं.

फिल्म में वरुण तेज, रितिका नायक और सत्य अहम किरदारों में हैं. इसका निर्देशन मेरलापाका गांधी ने किया है. हालांकि, नेटफ्लिक्स और मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

‘द रिवोल्यूशनरीज’ - 11 सितंबर, प्राइम वीडियो

अगर आपको देश की आजादी से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो ‘द रिवोल्यूशनरीज’ आपके लिए दिलचस्प हो सकती है. कहानी उस समय की है, जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था. इसमें कुछ युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ हथियार उठाने का फैसला करते हैं.

सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांटा जैसे कलाकार नजर आएंगे. इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है.

‘घमासान’ - 11 सितंबर, जी5

‘घमासान’ की कहानी सत्ता, राजनीति और खुद को बचाने की कोशिश के आसपास घूमती है. यहां हर किरदार का अपना फायदा है और हर कोई अपने तरीके से खेल खेलता नजर आएगा. ऐसे में कहानी में टकराव और तनाव बढ़ता जाता है.

फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है.

यह भी पढ़ें: Asur Season 3: फिर जागेगा कलि युग का 'असुर', सीजन 3 में इस एक्टर के आने से मचेगा तहलका

‘द स्कैंडल’ - 18 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘द स्कैंडल’ की कहानी पुराने दौर के कोरिया में सेट है. इसमें प्यार है, लेकिन यह कोई सीधी-सादी प्रेम कहानी नहीं है. यहां रिश्तों के साथ राज, धोखा और चालाकी भी देखने को मिलेगी.

कहानी जोसॉन युग की पृष्ठभूमि में है और यह फ्रेंच लेखक पियरे शोडर्लो द लाक्लो के मशहूर उपन्यास ‘ले लियेजों डांजेर्यूज’ से प्रेरित है.

‘यूनाबॉम्बर’ - 25 सितंबर, नेटफ्लिक्स

‘यूनाबॉम्बर’ की कहानी असली घटना से प्रेरित है. इसमें थियोडोर जॉन काजिंस्की की कहानी दिखाई जाएगी, जिसे दुनिया यूनाबॉम्बर के नाम से जानती है. वह गणित का बेहद होशियार व्यक्ति था, लेकिन बाद में कई खतरनाक अपराधों के कारण चर्चा में आया.

इस कहानी को थ्रिलर अंदाज में दिखाया जाएगा. सीरीज में रसेल क्रो और शैलेन वुडली मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

‘डोंट बी शाय’ - 25 सितंबर, प्राइम वीडियो

‘डोंट बी शाय’ की कहानी 20 साल की श्यामिली यानी शाय की है. शाय ने अपनी जिंदगी का पूरा प्लान बना रखा है, लेकिन कॉलेज में कदम रखते ही सब कुछ बदलने लगता है.

उसे नए दोस्त मिलते हैं, पहली बार प्यार होता है और कई ऐसे मोड़ आते हैं, जिनकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. अब शाय को अपनी उस जिंदगी के साथ आगे बढ़ना है, जो उसके बनाए प्लान से बिल्कुल अलग हो चुकी है. फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल नजर आएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola