‘हनुमान अंश 2’ पर लगी मुहर,50 करोड़ पार होते ही विशाल चतुर्वेदी ने शुरू किया फिल्म के अगले अध्याय पर काम

Updated:
विज्ञापन

हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही 'हनुमान अंश' का सीक्वल बनने जा रहा है. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब अपनी कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत भले ही धीमी की, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी रफ्तार बदल दी. फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और सिनेमाघरों में इसका सफर जारी है.

विज्ञापन

फिल्म की कमाई के साथ अब दर्शकों की नजर इसके क्लाइमैक्स पर भी है. दरअसल, कहानी के अंत में मेकर्स ने साफ संकेत दिया था कि नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है. अब इस संकेत को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने इसके दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है.

सीक्वल में दिखेगा नीम करौली बाबा के जीवन का नया अध्याय

आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से मुलाकात के दौरान विशाल चतुर्वेदी ने खुद सीक्वल को लेकर जानकारी दी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है. आने वाली फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन के उन महत्वपूर्ण हिस्सों को दिखाया जाएगा, जो उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से जुड़े हैं. इसके बाद कहानी आगरा, मथुरा और दूसरे स्थानों तक पहुंचेगी, जहां उनके जीवन और आध्यात्मिक यात्रा के अहम पड़ावों को पर्दे पर उतारा जाएगा.

इस दौरान ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता शोभिनॉव सत्य भी निर्देशक के साथ मौजूद थे.

पहले ही तय थी तीन फिल्मों की कहानी

दिलचस्प बात यह है कि 20 फरवरी 2026 को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा के वक्त ही इसे एक ट्रिलॉजी के तौर पर पेश किया गया था. यानी मेकर्स ने शुरुआत से ही कहानी को तीन हिस्सों में आगे बढ़ाने की योजना बनाई थी. फिल्म की यह पूरी श्रृंखला विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर’ से प्रेरित है.

अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता ने फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय का रास्ता और मजबूत कर दिया है. पहले भाग की सफलता के बाद सीक्वल पर काम शुरू होने से दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि नीम करौली बाबा के जीवन का अगला अध्याय बड़े पर्दे पर किस तरह सामने आता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola