ePaper

क्या सच में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने कर ली शादी? अब एक्टर ने कही ये बात

Updated at : 26 Feb 2021 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
क्या सच में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने कर ली शादी? अब एक्टर ने कही ये बात

Shehnaaz Gill and Sidharth Shukla wedding rumours: इन दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के सबसे चर्चित कपल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा बटोर रहा है. हालांकि इस पर अभी तक शहनाज ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. लेकिन अब सिद्धार्थ ने एक मीडिया यूजर का जवाब देते हुए इस राज से पर्दा हटाया है.

दरअसल, ट्विटर पर एक फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा, ‘सिद्धार्थ भाई, मेरी गर्लफ्रेंड कह रही है जब तक रिप्लाई या फॉलो बैक नहीं दोगे, शादी नहीं करेगी. क्या चाहते हो मैं कुंवारा रहूं ऐसे ही? कर दो ना रिप्लाई, प्लीज शादी होगी तो मैं आपके लिए एक स्पेशल रिप्लाई करूंगा.’

इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, ‘भाई कुंवारा टैग अच्छा है, मैं तो कुंवारा हूं फिर भी कुछ मीडिया हाउस वालों ने शादीशुदा करार कर दिया है…शायद ये मेरे बारे में मुझसे भी ज्यादा जानते हैं.’ सिद्धार्थ का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके कमेंट पर अपना रिएक्शन दे रहे है. हालांकि सिद्धार्थ की इन बातों से लग रहा है कि उनकी और शहनाज की शादी की खबर महज अफवाह है.

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल 2020 ने चोरी चुपके शादी कर ली थी. उनकी शादी दिसंबर 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी. हालांकि रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि सिद्धार्थ और शहनाज ने अपनी शादी छुपा कर रखी है क्योंकि वो अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते है.

Also Read: लॉकडाउन में ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने कर ली थी शादी? जानिए पूरा मामला

बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ‘बिग बॉस 13’ की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक थी. शो खत्म होने के बाद भी दोनों के चर्चे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.

Also Read: बिकिनी में दिखा ‘पुरानी सोनू’ का जलवा, एक्ट्रेस की बोल्ड तसवीरें देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola