सिद्धार्थ शुक्ला के लिए ये थे शहनाज गिल के आखिरी शब्द, राहुल महाजन ने किया खुलासा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Sep 2021 2:43 PM
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मौत ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को तोड़ कर रख दिया है. दिवंगत अभिनेता के घर उनसे मिलने वाले सेलेब्स ने खुलासा किया कि वह पूरी तरह से बिखर गई हैं और स्तब्ध हैं.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मौत ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को तोड़ कर रख दिया है. दिवंगत अभिनेता के घर उनसे मिलने वाले सेलेब्स ने खुलासा किया कि वह पूरी तरह से बिखर गई हैं और स्तब्ध हैं. कई लोगों ने उनकी हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि वह उनके बारे में कुछ भी कहने के लिए सुन्न हैं. अब राहुल महाजन ने एक इंटरव्यू में बताया कि सिद्धार्थ को देखकर शहनाज गिल के आखिरी शब्द क्या था.
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में राहुल महाजन ने बताया कि सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में भी वो भी मौजूद थे. शहनाज की स्थिति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, उन्हें इस तरह देखना दुखद है. राहुल ने कहा, “जब शहनाज़ गिल आई तो वो इतनी ज़ोर से चीखी (जब शहनाज़ श्मशान घाट पहुंची थीं), ‘मम्मी जी, मेरा बच्चा, मम्मी जी, मेरा बच्चा’.
राहुल महाजन ने कहा कि, वो सिद्धार्थ के पैर रगड़ रही थी, बिना यह जाने कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं. वह पूरी तरह सदमे और इनकार की स्थिति में हैं. उसकी हालत और मानसिक स्थिति को देखकर मैं अंतिम संस्कार के समय कांप रहा था.”
उन्होंने आगे कहा,“शहनाज पूरी तरह से पीली पड़ गई थी जैसे कि कोई तूफान आया हो और सब कुछ खत्म हो गया हो. मुझे याद है कि जब मैंने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके कंधों पर हाथ रखा था और जिस तरह से उन्होंने मुझे देखा था, मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया था. उसकी हालत देखकर मैं डर गया. वह पूरी तरह से सुन्न थी. ”
Also Read: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के चंद घंटों बाद शहनाज गिल संग उनके रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा
राहुल ने सिद्धार्थ और शहनाज़ के रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा कि उनकी रिश्ता बहुत मजबूत था. उन्होंने कहा कि, “उनका रिश्ता बहुत गहरा था. पति पत्नी का भी इतना गहरा नहीं होता है उनका था.
बिग बॉस 13 की लोकप्रिय जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जब भी स्क्रीन पर आते है, तो फैंस उन्हें बस देखते रह जाते हैं. शहनाज और सिद्धार्थ एक खास बॉन्डिंग शेयर करते है. हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों स्टार्स दिसंबर महीने में शादी करनेवाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










