सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की वेडिंग वेन्यू हुई फिक्स! यहां जानें शादी की इनसाइड डिटेल्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Nov 2022 3:05 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. अब खबरे है कि दोनों कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. कियारा और सिड इसी साल दिसंबर में सात फेरे ले सकते है. अब कपल ने वेडिंग वेन्यू भी तय कर लिया है.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी को लेकर इन-दिनों सुर्खियों में बने हुए है. दोनों कपल फैंस के फेवरेट है. लवबर्ड्स को अक्सर मेवी डेट या फिर लंच पर स्पॉट किया जाता है. हालांकि अभी तक दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है. बीते दिनों सिड और कियारा के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटौरी थी, हालांकि बाद में ये कपल करण जौहर की बर्थडे पार्टी में एक साथ घर जाते देखे गए थे. अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला कर लिया है. खबर है कि कपल दिसंबर महीने में सात फेरे ले सकते है.
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी के लिए चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स को फाइनल किया है. ये वही जगह है जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की थी. पहले ये कपल गोवा में सात फेरे लेना चाहते थे, लेकिन सिद्धार्थ पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसलिए वेडिंग वेन्यू को चेंज किया गया. वहीं दोनों की प्रीवेडिंग फंक्शन दिल्ली में ही होगी, क्योंकि वहां सिड के माता-पिता और करीबी दोस्त रहते है. हो सकता है कि वे दिल्ली में शादी के बाद एक छोटा सा रिसेप्शन भी करें.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगे. दोनों पंजाबी और सिंधी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए सात फेरे लेंगे. कपल की शादी में बॉलीवुड से कोई भी नहीं होगा. हालांकि शादी के बाद दोनों मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट जरूर करेंगे. जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स नजर आएंगे. गेस्ट लिस्ट में करण जौहर का नाम शामिल है. बता दें कि इससे पहले खबरें आई थी कि दोनों अगले साल अप्रैल में शादी करेंगे. हालांकि नया अपडेट कुछ और बता रहा है. फिलहाल फैंस इंतजार कर रहे है कि कब लवबर्ड्स ऑफिशियली कुछ अनाउंसमेंट करें.
फिल्मों की बात करें तो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही. इसके अलावा उनके पास योद्धा और मिशन मंजनू जैसी फिल्में है. वहीं, कियारा आडवाणी गोविंदा नाम मेरा नाम को लेकर बिजी चल रही है. इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ सत्यप्रेम की कथा भी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










