ePaper

श्वेता तिवारी के केपटाउन जाते ही एक्ट्रेस पर भड़के अभिनव कोहली, वीडियो पोस्ट कर बोले- मेरा बच्चा कहां है?

Updated at : 08 May 2021 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
श्वेता तिवारी के केपटाउन जाते ही एक्ट्रेस पर भड़के अभिनव कोहली, वीडियो पोस्ट कर बोले- मेरा बच्चा कहां है?

Abhinav Kohli video : पिछले कुछ समय से टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अभिनव ने हाल ही में श्वेता को लेकर मीडिया में कई सारी बातें की थी. अब एक बार फिर से उन्होंने वीडियो पोस्ट कर एक्ट्रेस से अपने बेटे रेयांश को लेकर सवाल पूछा. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, बीते दिन श्वेता तिवारी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन रवाना हो गई. इस दौरान एक्ट्रेस की तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. हालांकि शो के मेकर्स ने उन्हें जब शो में भाग लेने के लिए पूछा था, तो उन्होंने मना कर दिया था. लेकिन लास्ट मिनट पर उन्होंने टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी को रिप्लेस कर दिया.

श्वेता तिवारी का ऐसे जाना अभिनव को शायद रास नहीं आया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तीन वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो कहते है, मैं आप सभी से अपील करने के लिए लाइव आया हूं. श्वेता, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए साउथ अफ्रीका चली गई है. श्वेता ने कुछ दिन पहले इस बारे में मेरी राय मांगी थी, लेकिन मैंने मना कर दिया था. कल रात को वह साउथ अफ्रीका चली गई है, लेकिन मेरा बच्चा कहां है?

https://www.instagram.com/p/COlDjCNHmqa/

अभिनव आगे वीडियो में कहते है, मैं पुलिस स्टेशन भी गया था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा ईमेल करो, चाइल्ड वेलफेयर में जाओ. बेटे की फोटो लेकर तमाम होटल के चक्कर काट रहे हैं. अभी पता नहीं बेटे की हालत कैसी है. पुलिस से कोई उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया था. उन्होंने मदद करने के लिए कहा है लेकिन कोई मदद नहीं हो मिल पाई.

https://www.instagram.com/p/COlGqLFnuEU/
https://www.instagram.com/p/COlMYEMHLK4/

गौरतलब है कि श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच अनबन की खबरें पहले भी कई बार खबरों की हेडलाइन्स बन चुकी है. इससे पहले भी अभिनव ने श्वेता पर अपने बेटे रेयांश को लापता करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. बता दें कि श्वेता ने अभिनव से जुलाई 2013 में शादी की थी.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगी श्वेता तिवारी, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola