ePaper

Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी ने लहंगे में कराया जबरदस्त फोटोशूट, हर तसवीर पर ठहर जाएगी आपकी नजर

Updated at : 11 Jan 2022 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
Shweta Tiwari Photos: श्वेता तिवारी ने लहंगे में कराया जबरदस्त फोटोशूट, हर तसवीर पर ठहर जाएगी आपकी नजर

श्वेता तिवारी ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज फैंस को दीवाना बना देगा. ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस तसवीरों से फैंस की नींद उड़ा दी है. श्वेता ने अपनी बेहद हसीन फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इन फोटोज में वो अलग- अलग अंदाज में पोज दे रही है. गोल्डन लहंगे में एक्ट्रेस हुस्न परी लग रही है.

undefined

श्वेता तिवारी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिख रही है. इस फोटो में वो जिस अदा से कैमरे को देख रही है, वो कातिलाना है. थोड़ी देर पहले शेयर किए गए फोटोज पर फैंस ताबड़तोड़ लाइक्स की बौछार कर रहे है. बालों को उन्होंने सेमी कर्ल लुक दिया है और गले में कुछ भी नहीं पहना हुआ है.

undefined

श्वेता तिवारी डीप नेक ब्लाउज में काफी हॉट दिख रही है. इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ईयररिंग्स पहना हुआ है. तसवीरों पर कमेंट करते हुए एख यूजर ने लिखा, मैम आप हर दिन और खूबसूरत होती जा रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपकी बेटी आपके सामने कुछ भी नहीं. एक और यूजर ने लिखा, कमाल है, कमाल है, आप ऊपर से नीचे तक धमाल हो.

undefined

श्वेता की इन खूबसूरत फोटोज पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई उनकी बेटी पलक तिवारी. पलक ने कई सारे कमेंट्स किए. पलक ने लिखा, ब्यूटी क्वीन, स्टाइल आइकन. साथ ही लीजेंड बिहेवियर जैसे कमेंट भी किए. बता दें कि पलक अपनी मां के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती है औऱ दोनों मां- बेटी की जोड़ी साथ में काफी मस्ती करती है.

undefined

श्वेता तिवारी कुछ दिन पहले वेकेशन मनाने पहाड़ों पर गई थी और एक्ट्रेस ने इसकी कई फोटोज भी शेयर की थी. एक्ट्रेस अपने बेटे रेयांश के साथ पहाड़ों में घूमती दिखी थी. बता दें कि एक्ट्रेस इस उम्र में भी काफी यंग दिखती है. अपनी हेल्थ का श्वेता काफी ध्यान रखती है. श्वेता ने कई शोज में काम किया है, लेकिन फैंस उन्हें अभी भी प्रेरणा के रोल में याद रखे हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola