ePaper

अतरंगी कपड़ों में श्वेता तिवारी का जबरदस्त फोटोशूट, फैंस बोले- पता नहीं चलता बेटी ज्यादा...

Updated at : 10 Jul 2021 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
अतरंगी कपड़ों में श्वेता तिवारी का जबरदस्त फोटोशूट, फैंस बोले- पता नहीं चलता बेटी ज्यादा...

Shweta Tiwari latest photo : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपने स्टाइल और फैशन को लेकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं. श्वेता 40 की उम्र में भी देखने में काफी यंग लगती है. वो अपने फिटनेस को लेकर भी खासा सजग रहती है. खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के दौरान उन्होंने कई सारी फोटोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी. अब उनकी नयी फोटो फैंस को बेताब कर रही है.

श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं. इन तसवीरों में वो प्रिंटेट पैंट-सूट सेट पहने नजर आई. पेंसिल पैंट्स और जैकेट में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग दिखी. इस स्टाइलिश आउटफिट में एक्ट्रेस ने अलग- अलग पोज में कातिलाना पोज देते हुए फोटोशूट कराया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/CREFrMHteFt/

दरअसल, ये आउटफिट में श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची थी. उनकी खूबसूरत फोटोज पर फैंस कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पा रहे. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, हर दिन के साथ आप काफी यंग दिखने लगी है. एक यूजर ने लिखा, पता नहीं चलता बेटी ज्यादा हॉट है या मां. एक यूजर ने लिखा, ये आज भी 23 की लग रही है.

Also Read: Taarak Mehta की बबीता जी के पोस्ट पर टप्पू ने किया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले- कुछ तो शर्म करो…

गौरतलब है कि कलर्स टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 11 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और शो जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है. इस दौरान केपटाउन में श्वेता ने वहां से अपनी कई ग्लैमरस फोटोज पोस्ट की थी. साथ ही वो शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब सारी तसवीरें शेयर करती रहती थी.

https://www.instagram.com/p/CQYMy6UtnUo/

वहीं, खतरों के खिलाड़ी 11 की बात करें तो हाल ही में मेकर्स ने एक लॉन्च इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें शो के सारे कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे. इस दौरान रोहित शेट्टी सहित सभी ने खूब मस्ती की. बता दें कि शो 17 जुलाई से टीवी पर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे रात में टेलीकास्ट होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola