Shehnaaz Gill को देखकर बुरी तरह रोने लगी फैन, एक्ट्रेस ने गले लगाकर कराया चुप, दिया ये खास तोहफा…VIDEO
शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन उन्हें देखकर रो रही है, वहीं एक्ट्रेस उन्हें चुप करवा रही है. बाद में फैन गर्ल ने अदाकारा को काफी मंहगा तोहफा भी दिया.
पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. वहीं एक्ट्रेस भी अपने फैंस को इम्प्रेस करना का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है. एक्ट्रेस कहीं भी जाये, फैंस के साथ रुककर सेल्फी क्लिक करवाती है और उनसे बातें भी करती है. अब एक्ट्रेस का और दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
शहनाज के फैंस उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते है. हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक फीमेल फैन गिफ्ट देने के लिए एक घुटने पर बैठ गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन शहनाज को देखकर काफी इमोशनल हो गई, जिसके बाद शहनाज उन्हें गले लगाती है, इसी दौरान गार्ड लड़की को हटाने के लिए वहां आ जाते है, लोकिन शहनाज सभी को डांट कर हटा देती है. बाद में फीमेल फैन घूटनों पर बैठती है और अदाकारा को एक ब्रेसलेट गिफ्ट करती है. शहनाज उसे ले लेती है, जिसके बाद वह उन्हें अंगूठी भी देती है. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे लेने से इनकार कर दिया और लगे लगाया. ”फीमेल फैन खुशी से यह कहती दिखी कि मेरा सपना पूरा हो गया..थैंक यू गॉड.”
कला शाह कला, डाका और हाल ही में हौसला रख जैसी पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकीं शहनाज कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं. हालांकि, उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई, जब उन्होंने 2019 में बिग बॉस 13 में भाग लिया. दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अभिनेत्री की केमिस्ट्री फैंस ने काफी ज्यादा पसंद की. दोनों को फैंस प्यार से सिडनाज कहने लगे.
Also Read: Music की दीवानी है शहनाज गिल, कहा- जब भी उदास होती हूं…सिंगिंग दवा की तरह मेरे दर्द को कम करता है…
शहनाज कहती है कि ”मैं बॉलीवुड सितारों के लिए गाना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरी इच्छा पूरी हो जाएगी. इतने सपने पूरे हो रहे हैं, तो ये भी अधूरा नहीं रहेगा.” हाल ही में, शहनाज ने रैपर एमसी स्क्वायर के साथ सिंगल रिकॉर्ड किया. इसके बारे में बात करते हुए, वह कहती हैं, ”यह एक हरियाणवी सॉन्ग है, जिसे एमसी और मैंने हरियाणवी टच दिया है. थोड़ा इस में लिखा और म्यूजिक किया है. यह रैप गाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए