अरबाज खान की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani की बर्थडे में मस्ती करते दिखी शहनाज गिल, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने शुक्रवार को अफना जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन की पार्टी में शहनाज गिल ने चार-चांद लगा दिया. शहनाज, जॉर्जिया के साथ पार्टी में मस्ती करते दिखी.
Shehnaaz Gill video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में अपने ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर चर्चा में थी. इसके अलावा शहनाज, सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. सना इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इस बीच उनकी कुछ तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है. इसमें वो अरबाज खान (Arbaaz Khan) की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) की बर्थडे पार्टी में दिखी.
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने शुक्रवार को अफना जन्मदिन मनाया. उनके जन्मदिन की पार्टी में शहनाज गिल ने चार-चांद लगा दिया. कई वीडियोज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पार्टी में सना व्हाइट को-ऑर्ड सेट में दिखी, जिसमें वो काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगी. बालों को उन्होंने बन बनाया हुआ था और गोल्डन हुप्स के साथ लुक को एक्सेसराइज किया था.
https://www.instagram.com/p/CdyoVmiK5NZ/
एक वीडियो में शहनाज गिल बर्थडे गिल जॉर्जिया एंड्रियानी को केक खिलाती दिखी. ब्लैक आउटफिट में जॉर्जिया बला की खूबसूरत लगी. वीडियोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हमारी क्वीन शहनाज हर पार्टी की जान बन गई है. एक अन्य यूजर ने लिखा, हाय आपको किसी की नजर ना लगे. एक और यूजर ने लिखा, मुझे भी केक खिलाओ.
https://www.instagram.com/p/Cdyn1rgqdz4/
इस पार्टी में अरबाज खान भी थे और उन्होंने भी ब्लैक शर्ट और व्हाइट जींस पहना था. तसवीरों में दोनों साथ में काफी अच्छे दिखे. शहनाज गिल, अरबाज खान के साथ भी पोज देते हुए नजर आई. एक अन्य वीडियो में शहनाज ने अपने फैंस को ‘मेरे फैंस मेरी आर्मी है’ कहती है. बता दें कि शहनाज के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है.
https://www.instagram.com/p/CdyrH6SKmRN/
गौरतलब है कि शहनाज गिल कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में कदम रखने वाली है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आयुष शर्मा, जहीर इकबाल, पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स है. वहीं, इन दिनों शहनाज कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी है.
Also Read: Mother’s Day पर वायरल हुआ शहनाज गिल का VIDEO,ब्रह्मा कुमारी के कार्यक्रम में कही दिल छूने वाली बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




