Shamshera Title Track: रणबीर कपूर के फिल्म 'शमशेरा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, देखें धमाकेदार VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jul 2022 1:16 PM

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है. वीडियो में रणबीर कपूर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है. एक्टर को लंबे बाल, सफेद दाढ़ी वाले अवतार में देखा जा सकता है. फिल्म में रणबीर के अवाला संजय दत्त और वाणी कपूर भी है. शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होने वाली है.
रणबीर कपूर ने जबसे फिल्म शमशेरा का अनाउंसमेंट किया है, तभी से फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के साथ रणबीर लगभग 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा है. अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है. वीडियो में रणबीर कपूर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है. एक्टर को लंबे बाल, सफेद दाढ़ी वाले अवतार में देखा जा सकता है. वीडियो में रणबीर एक योद्धा की तरह कई दुश्मनों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को बेहद लोकप्रिय सुखविंदर सिंह और अभिषेक नेलवाल ने गाया है. गाने को मिथुन ने कंपोज किया है और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे. फिल्म में वाणी कपूर भी दिखेंगी. शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को रिलीज होने वाली है. इसके बाद, ये जवानी है दीवानी अभिनेता अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय के साथ दिखाई देंगे. ये फिल्म भी इसी साल 9 सितंबर को स्क्रीन पर हिट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए