Shamshera box office collection Day 4: रणबीर कपूर की फिल्म चौथे दिन पड़ी धीमी, इतना हुआ कलेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2022 10:39 AM
रणबीर कपूर की कमबैक फिल्म शमशेरा दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल नहीं हो पाई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी काफी धीमी रही. कई जगहों पर तो थियेटर में ना के बराबर दर्शक देखें गए.
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज था. बावजूद इसके फिल्म प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. पहले वीकेंड पर इसने काफी कम कमाई की थी. सोमवार को कथित तौर पर कमाई में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ, फिल्म को अब पूरी तरह से वाशआउट कहा जा रहा है.
शमशेरा ने पहले दिन 10.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अपने सफर की शुरुआत की. जहां इस वीकेंड के दौरान फिल्म के शुरू होने की उम्मीद थी, ऐसा लग रहा था कि ये अच्छी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब तो थियेटर में दर्शक ना के बराबर रह गए हैं. पहले वीकेंड के दौरान शमशेरा ने महज 31 करोड़ रुपये कमाए और ऐसा लग रहा है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 65-75 करोड़ रुपये के करीब होगा. शमशेरा ने चौथे दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्म कुछ मिलाकर पहले वीकेंड में 35.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
Also Read: Shamshera Box Office collection day 3: पहले वीकेंड में धराशायी हुई रणबीर की फिल्म, कमाये इतने करोड़
शमशेरा की कहानी रणबीर कपूर डबल रोल में है. वहीं संजय दत्त शुद्ध सिंह नाम के एक दुष्ट, निर्दयी दिल वाले व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है. फिल्म काजा के 1800 काल्पनिक शहर पर आधारित है, जहां एक योद्धा जनजाति को एक क्रूर सत्तावादी जनरल शुद्ध सिंह द्वारा कैद, गुलाम और प्रताड़ित किया जाता है. कहानी एक गुलाम पर केंद्रित है, जो एक नेता बन जाता है और फिर अपने कबीले के लिए एक किंवदंती बन जाता है. वह अपने कबीले की आजादी और सम्मान के लिए अथक संघर्ष करता है. शमशेरा में रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










