Shaitaan OTT Release: फिर से छाएगा शैतान का काला जादू, इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही अजय देवगन की मूवी, नोट कर लें डेट

Updated:
विज्ञापन
Shaitaan

Shaitaan

Shaitaan OTT Release: अगर आप किसी वजह से अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान सिनेमाघरों में देख नहीं पाए है, तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की ‘शैतान’ को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Shaitaan
Shaitaan

अगर किसी नजह से आप शैतान को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है, तो अब ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है. शौतान 4 मई यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

Shaitaan
Shaitaan

नेटफ्लिक्स ने शैतान का पोस्टर शेयर कर लिखा, घर के दरवाजे बंद रखना, कहीं शैतान ना आ जाए. इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली. एक यूजर ने लिखा, मुझे ब्रेसब्री से इंतजार था. एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह आखिर में वेट खत्म हुआ.

Shaitaan
Shaitaan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शैतान ने टोटल कमाई 149.49 करोड़ रुपये की थी. वहीं, दुनियाभर मे इसने 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Shaitaan
Shaitaan

गौरतलब है कि अजय देवगन की मूवी शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है. इसके निर्देशक विकास बहल है. मूवी काले जादू के बारे में है.

Shaitaan
Shaitaan

निर्देशक विकास बहल ने बॉलीवुड हंगामा ने बातचीत में फिल्म की सफलता को लेकर कहा था, मैं अपने क्रू और कास्ट का आभारी हूं. खास तौर पर अजय देवगन जो इस प्रोजेक्ट के निर्माता थे और आसानी से पावरफुल टाइटल रोल निभा सकते थे, लेकिन उन्होंने माधवन को केंद्र में लाने के लिए पीछे हट गए.

Shaitaan
Shaitaan

विकास बहल ने आगे कहा, एक पिता के रूप में अजय अपने बच्चों को बुराई से बचाने की कोशिश में असाधारण हैं. मैं शैतान को एक अलौकिक थ्रिलर के बजाय एक इमोशनल पारिवारिक ड्रामा के रूप में देखना चाहूंगा.

singham-again
Singham-again

अजय देवगन की अपकमिंग मूवी सिंघम अगेन है. रोहित शेट्टी की ये फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर हैं.

Shaitan Trailer: माधवन को देख कांप जाएगी आपकी रूह, आ गया अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर, फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए

Maidaan Final Trailer: अजय देवगन के बर्थडे पर मैदान का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, बोले- दिल एक, समझ एक, सोच एक…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola