ePaper

71st National Film Awards 2025: शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की पहली तस्वीर आई सामने, विक्रांत मैसी के लुक ने जीता फैंस का दिल

Updated at : 23 Sep 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
71st National Film Awards 2025

71st National Film Awards 2025

71st National Film Awards 2025: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी का पहला लुक सामने आ गया है. आज के इस समारोह में शाहरुख और विक्रांत को श्रेष्ठ अभिनेता और रानी को श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने वाला है.

विज्ञापन

71st National Film Awards 2025: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन किया गया है जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाली हैं. समारोह की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में शाहरुख खान- रानी मुखर्जी समेत अन्य बड़े चेहरों की पहली तस्वीर सामने आने लगी है.

मुख्य पुरस्कार विजेता

इस साल श्रेष्ठ अभिनेता (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म ‘12th Fail’ के लिए दिया जा रहा है. वहीं, श्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) का पुरस्कार रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘Mrs. Chatterjee vs Norway’ के लिए मिलने वाला है.

अन्य कलाकारों की उपस्थिति

कार्यक्रम में शाहरुख, रानी और विक्रांत के अलावा सिनेमा जगत के अन्य बड़े कलाकार जैसे मोहनलाल भी उपस्थित हैं. यह समारोह उन फिल्मों और कलाकारों को सम्मान देता है, जिन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola