Shah Rukh Khan को इस हॉलीवुड एक्टर की फिल्में हैं पसंद, अपने ड्रीम को लेकर की बात

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. क्या आप जानते हैं कि एक्टर किस हॉलीवुड स्टार की मूवीज देखना पसंद करते हैं. अगर नहीं तो आइये बताते हैं.
Shah Rukh Khan: ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों की बदौलत शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े रोमांटिक हीरो के रूप में जाना जाता है. सभी फैंस को यही लगता है कि एक्टर को इन जॉनर की मूवीज करना पसंद है, लेकिन असली बात तो ये है कि रोमांटिक फिल्म किंग खान को सबसे कम पसंद है. उन्होंने टॉम क्रूज की फिल्मों की तारीफ भी की है.
कौन से हॉलीवुड एक्टर की फिल्मों के फैन है किंग खान
वैरायटी से बात करते हुए, शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अपना कमबैक पठान और जवान जैसी एक्शन फिल्मों के साथ क्यों की. उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले जब वह काम नहीं कर रहे थे, तब उन्हें लगा कि उन्होंने कोई आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म नहीं की है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें टॉम क्रूज की फिल्में पसंद हैं. किंग खान ने कहा, ”मिशन इम्पॉसिबल- आपको सच में ऐसी मूवीज देखने से पहले सोचना नहीं होगा, क्योंकि ये आपको संतुष्ट करेगी.”
क्या शाहरुख खान का ड्रीम जानते हैं आप
उसी बातचीत में, उन्होंने अपने सबसे कम और फेवरेट जॉनर के बारे में भी बात की. डंकी अभिनेता ने कहा कि भले ही उन्होंने रोमांटिक मूवीज की है, लेकिन रोमांटिक हीरों का टाइटल मिलने से वो काफी शॉक्ड भी हैं. उन्होंने अपने एक सपने के बारे में भी बताया, जिसमें वह चाहते हैं कि उनका एक ऐसा रूम हो, जिसमें हर जॉनर की फिल्मों के पोस्टर हो, जिसमें उन्होंने काम किया है.
सुहाना खान के साथ कौन सी फिल्म में नजर आएंगे एसआरके
एक्टर ने कहा, “यह कोई आत्ममुग्ध बात नहीं है. अगर मैं अपने काम को देखूं तो हर फिल्म में एक शैली का अहसास होना चाहिए. एक दर्शक के तौर पर वह किसी शैली तक ही सीमित नहीं हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख किंग नामक एक और एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. सुजॉय घोष की ओर से निर्देशित, मूवी में उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी हैं.
Also Read- किंग में शाहरुख खान से भिड़ेंगे अभिषेक बच्चन, जानिए उनके किरदार की पूरी कहानी
Entertainment Trending Videos
Also Read- Shah Rukh Khan Best Pose Video : दे रहा था शाहरुख खान पोज, मां ने उठाई चप्पल और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










