अक्षय कुमार-इमरान हाशमी का डांस नंबर 'मैं खिलाड़ी' आउट, नुसरत भरूचा के किलर मूव्स ने इंटरनेट पर लगाया आग
Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Feb 2023 3:59 PM

अक्षय कुमार-इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी का डांस नंबर ''मैं खिलाड़ी'' आउट हो गया है. गाने में डायना पेंटी, नुसरत भरुचा के किलर मूव्स इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं. बता दें कि फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी, नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म सेल्फी का जबसे ट्रेलर आया है, तब से फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का नया गाना “मैं खिलाड़ी” रिलीज हो गया है. ये गाना “मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी” का रीमेक है. वीडियो में एक्ट्रेस के डांस नंबर देख फैंस मदहोश हो रहे हैं. ये गाने आप सभी को डांस फ्लोर पर थिरकने पर मजबूर कर देगा. मैं खिलाड़ी” को उदित नारायण और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया है. बता दें कि सेल्फी राज मेहता द्वारा निर्देशित है और करण जौहर और पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्मित है. यह पृथ्वीराज की फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है. डायना पेंटी और नुसरत भरुचा अभिनीत फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
Ever since the trailer of Bollywood actor Akshay Kumar, Emraan Hashmi, Diana Penty, Nushrat Bharucha starrer film Selfie came out, fans are eagerly waiting for the film. Now the new song of the film “Main Khiladi” has been released. This song is a remake of “Main Khiladi Tu Anari”. Fans are going crazy after seeing the dance number of the actress in the video. These songs will force you all to dance on the dance floor. Main Khiladi” is sung by Udit Narayan and Abhijeet Bhattacharya. Selfie is directed by Raj Mehta and produced by Karan Johar and Prithviraj Sukumaran. It is a remake of Prithviraj’s film Driving License. Diana Penty and Nushrat Bharucha starrer film 24 To be released on February.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए