Dipika Kakkar: ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ को बचपन में ये चीज थी बेहद पसन्द, मां के साथ खेलती थी ये खेल

दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते है. उनके चाहने वाले उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें बचपन में क्या पसन्द था.
सीरियल ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपिका टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस है, लेकिन इन दिनों उन्होंने टीवी दुनिया से दूरी बनाकर रखा है. हालांकि दीपिका अपने पोस्ट से फैंस को अपडेट देती रहती है. उनके ब्लॉग भी उनके चाहने वाले काफी पसन्द करते है. लेकिन क्या आप जानते है एक्ट्रेस को बचपन में क्या पसन्द थी.
दीपिका कक्कड़ की बचपन की बातें
दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते है. एक्ट्रेस अपने ब्लॉग में कई दिलचस्प बातें फैंस से शेयर करती है. एक बार दीपिका ने बताया था कि उन्हें बचपन में घर-घर खेलना काफी पसन्द था. वो अपनी मां की चुन्नी को साड़ी बनाकर उनके साथ ये खेल खेलती थी. इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पिता के स्कूटी पर आगे खड़े होकर घूमना भी अच्छा लगता था.
दीपिका कक्कड़ को फुटवियर जमा करना भी काफी पसन्द है. उनके पास कपड़ों से ज्यादा फुटवियर है. दीपिका के यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों सीरियल अजूनी में नजर आ रहे है. इसके अलावा उनकी ननद सबा इब्राहिम भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.
दीपिका कक्कड़ इस बात पर हुई थी ट्रोल
कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दीपिका एक शख्स पर नाराज हो गई थी. हुआ यूं था कि दीपिका कक्कड़ अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड्स में शामिल हुई थी. जब वो फंक्शन से बाहर आने लगी तो उनका पैर अचानक फिसल गया. पैर फिसलते ही उनके साथ चल रहे एक फैन ने उन्हें संभालने की कोशिश की. इसपर एक्ट्रेस नाराज हो गई और उस शख्स से उन्होंने कहा मैं ठीक हूं, मुझे टच मत करो. एक्ट्रेस के इस बर्ताव को देखकर यूजर्स ने उनपर नाराज हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










