Sapna Choudhary New Song : रिलीज होते ही छा गया सपना चौधरी का नया गाना 'सुल्फे का अंता', नहीं देखा तो तुरंत देखिए VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 12:42 PM
Sapna Choudhary New Haryanvi Song Sulfe Ka Anta Released: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जाते हैं. हाल ही में सपना का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फे का अंता' (Sulfe Ka Anta) रिलीज हुआ है. ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. सपना के चाहने वाले इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे है.
Sapna Choudhary New Haryanvi Song Sulfe Ka Anta Released: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. अपने जबरदस्त डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जाते हैं. हाल ही में सपना का नया हरियाणवी सॉन्ग ‘सुल्फे का अंता’ (Sulfe Ka Anta) रिलीज हुआ है. ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. सपना के चाहने वाले इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे है.
हरियाणवी सॉन्ग ‘सुल्फे का अंता’ को सोनोटेक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को संदीप सुरीला ने गाया है. गाने के बोल मुकेश जाजजी ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर अमन जाजजी हैं. इस गाने को सपना चौधरी और नितिन गिल पर फिल्माया गया है. इस गाने में सपना बेहद खूबसूरत लग रही है.
ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है. अब तक इस गाने को 266,233 व्यूज मिल चुका है और लगातार इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. इससे पहले सपना ‘तालिबान’ गाना लेकर आई थी. तालिबान गाने को अमित धुल ने गाया है. इसके लिरिक्स को नवीन विषु बाबा ने लिखे हैं और डी चंदू ने इसका संगीत दिया है. इस गाने को Gem Tunes के बैनर तले रिलीज किया गया था.
Also Read: लाल क्रॉप टॉप में हिना खान का अंदाज देख फैंस हुए फिदा, तसवीरें देखकर ठहर जाएगी आपकी नजरें
सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई है. वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










