India's Got Latent 2: साक्षी झा के ट्रोल होने पर सामने आए समय रैना, बोले- ‘पुरुषों से रिक्वेस्ट है, उसके साथ अच्छा व्यवहार करो’

Updated:
विज्ञापन

समय रैना और साक्षी झा, फोटो- इंस्टाग्राम

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 की कंटेस्टेंट साक्षी झा 'मेल हेटर' वाले बयान पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. शो के होस्ट समय रैना ने अब उन्हें सपोर्ट किया है और दर्शकों से नरमी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

India's Got Latent 2: शो इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार की टीचर साक्षी झा ने शो में खुद को “मेल हेटर” बताया और पुरुषों को लेकर कई बातें कहीं, जिसके बाद वह इंटरनेट पर जमकर ट्रोल होने लगी. साक्षी की बातों पर जहां कुछ दर्शकों ने मजाक बनाए, वहीं कई लोगों ने उन्हें निशाना भी बनाया. इस पूरे मामले के बीच अब शो के होस्ट समय रैना ने साक्षी का सपोर्ट किया है और अपने फैंस से उनके साथ नरमी बरतने की अपील की है.

विज्ञापन

Samay Raina Supports Sakshi Jha Amid Online Backlash: साक्षी झा को समय रैना ने किया सपोर्ट

साक्षी झा को लेकर बन रहे मीम्स और लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा, “मैं अभी इस एपिसोड के सारे रिएक्शन इंटरनेट पर देख रहा हूं. साक्षी झा ‘मेल हेटर’ को लेकर बहुत सारे मीम्स बन रहे हैं. तो मेरे ‘mens’ से बस एक रिक्वेस्ट है कि उसके साथ थोड़ा अच्छा व्यवहार करो. आखिर में ये लेटेंट है. लोग यहां आते हैं और कुछ भी बोलकर चले जाते हैं. स्टेज पर खड़े होकर ऐसा करना आसान नहीं होता. लोग मजाक करते हैं, लेकिन समझ रहे हो ना? मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है यार. तुम लोग उसे ज्यादा कुछ मत बोलो.”

image.png

समय ने कहा- साक्षी ने एपिसोड को बनाया यादगार

समय रैना ने लोगों को याद दिलाया कि शो में आने वाले कंटेस्टेंट अपनी बातें और परफॉर्मेंस के जरिए मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि मजाक और मीम्स अपनी जगह हैं, लेकिन किसी को जरूरत से ज्यादा निशाना बनाना सही नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि साक्षी झा की वजह से यह एपिसोड और ज्यादा मनोरंजक बना और उन्होंने शो को एक यादगार पल दिया. समय ने फैंस से अपील की कि वे साक्षी को प्यार और सपोर्ट दें. उन्होंने इसे पुरुषों के लिए भी एक मौका बताया कि वे दिखा सकें कि पुरुष भी अच्छे, समझदार और सपोर्टिव हो सकते हैं.


ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2: बिहार की साक्षी झा के 'मैन हेटर' बयान से मचा हंगामा, बोली- पति को दारू पीकर मारना है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola