“सामंथा रूथ प्रभु बोलीं- ‘बच्चे नहीं होंगे तो भी ठीक था’, फिर ऐसे मिली मां बनने की खुशखबरी”

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सामंथा रूथ प्रभु जल्द मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि एक समय वह और राज निदिमोरू बच्चे न होने की बात को भी स्वीकार कर चुके थे. ऐसे में प्रेग्नेंसी की खबर उनके लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं थी.

विज्ञापन

सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था और जून 2026 में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की. अब सामंथा ने बताया है कि मां बनने की खबर उनके लिए बिल्कुल अचानक आई थी.

विज्ञापन

बच्चे नहीं होंगे तो भी दोनों थे तैयार

सामंथा ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि एक समय पर वह इस बात को लेकर सहज हो गई थीं कि शायद उनके बच्चे न हों. उन्होंने बताया कि वह और राज दोनों इस सोच के साथ ठीक थे. उन्हें लगता था कि शायद उनके बच्चे हों और शायद न हों. वह दोनों ही परिस्थितियों को स्वीकार करने के लिए तैयार थीं. इसलिए जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो यह उनके लिए किसी सरप्राइज जैसा था.

View on Instagram

शूटिंग के दौरान चला प्रेग्नेंसी का पता

सामंथा को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में उस समय पता चला, जब वह अपनी फिल्म के गाने ‘थस्सडिया’ की शूटिंग कर रही थीं. वह गाने के लिए डांस स्टेप्स कर रही थीं और इसी दौरान उन्हें तबीयत खराब हुई. इसके बाद उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. सामंथा ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में आने वाले इस बड़े बदलाव को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram OTT: हिंदी में आ रही सामंथा की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

शूटिंग के दौरान टीम ने रखी खास सावधानी

फिल्म की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने भी बताया कि सामंथा को गाने की शूटिंग के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. उस समय फिल्म के ज्यादातर एक्शन हिस्से पूरे हो चुके थे, जबकि कार चेज का एक हिस्सा बाकी था. प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद शूटिंग के दौरान सामंथा का खास ख्याल रखा गया. उन्हें बीच-बीच में ब्रेक दिए गए और तेज धूप में ज्यादा देर तक शूटिंग करने से बचाया गया.

View on Instagram

राज निदिमोरू संग ऐसे शुरू हुई थी कहानी

सामंथा और राज निदिमोरू ने वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. दिसंबर 2025 में दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में एक योगिक समारोह के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक किया. इसके बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे.

नगा चैतन्य से तलाक के बाद बदली जिंदगी

सामंथा रूथ प्रभु की निजी जिंदगी भी लंबे समय से चर्चा में रही है. उन्होंने अभिनेता नगा चैतन्य से शादी की थी. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. इसके बाद सामंथा ने अपने करियर और निजी जिंदगी पर ध्यान देना जारी रखा.

ये भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु ने पति राज संग शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें, ‘सिर्फ हम’ ने खींचा ध्यान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola