Salman Khan ने निभाया अपना वादा, 16 हजार मजदूरों के अकाउंट में मनी ट्रांसफर शुरू

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Apr 2020 11:31 AM

विज्ञापन

Salman Khan ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो चुके इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरे देश में जारी है. इस दौरान मदद के लिए बॉलीवुड सितारे आगे आकर दिल खोलकर दान कर रहे है. एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बेरोजगार हो चुके इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे. अब सलमान ने अपना ये वादा पूरा किया है और मजदूरों के अकाउंट में पैसे भेजना शुरु कर दिया है.

Also Read: न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती में नाचती नजर आईं Sara Ali Khan, फैंस बोले- वाह

सलमान खान ने मंगलवार को उन्‍होंने फेडरेशन की ओर से भेजे गए 16000 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं. सलमान ने इसके बाद भी आगे मई महीने में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 लाख रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया है. इस तरह दो महीनों तक वह मजदूरों का खर्च उठाएंगे और कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपये की मदद करेंगे.

करीब 10 दिन पहले सलमान खान फिल्म्स प्रॉडक्शन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज के जनरल सक्रेटरी अशोक दुबे से सम्पर्क कर दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट नंबर मांगे थे. सोमवार 6 अप्रैल की शाम सलमान को 19000 मजदूरों का बैंक अकाउंट डिटेल्स दे दिया गया था. सलमान के ऑफिस में जैसे ही वर्कर्स के अकाउंट नंबर पहुंचे, उनकी टीम ने तेजी दिखाते हुए 7 अप्रैल की शाम तक 16000 मजदूरों के अकाउंट में प्रति मजदूर 3000 जमा करवा दिये हैं.

वहीं, हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे निर्वान खान के साथ बैठे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में ही सलमान खान कबूल करते हैं कि वो बुरी तरह डर गए हैं. सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं कि ‘हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं. निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा. हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं’.

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘आपको वो डायलॉग याद है? जो डर गया समझो मर गया…लेकिव वो यहां पर लागू नहीं होता. हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं. आप लोग भी ज्यादा ब्रेव मत बनें.

इस पर निर्वान खान कहते हैं कि ‘बहादुरी दिखाने से बेहतर होगा कि आप सभी घर पर ही रहें. किसी भी तरह के कॉन्टेक्ट से बचें. मुझे लगता है कि जितना हम घर पर रहेंगे उतनी ही जल्दी ये सब ठीक होगा’. सलमान खान कहते हैं कि ‘जो डर गया समझो बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी’.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola