Saira Banu Health Update: इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं सायरा बानो, जानें अब कैसी है तबीयत

Updated:
विज्ञापन
Saira Banu Health Update: इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं सायरा बानो, जानें अब कैसी है तबीयत

Saira Banu Health Update: दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो बीमार हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुभवी अभिनेत्री को निमोनिया हो गया है और उनकी पिंडली में दो थक्के भी हैं.

विज्ञापन

Saira Banu Health Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री को निमोनिया हो गया है और उनकी पिंडली में दो थक्के विकसित हो गए हैं. जिससे वह ज्यादा चल-फिर नहीं पा रही हैं. साल 2021 में अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरा बानो कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं.

दिलीप कुमार के निधन के बाद से सायरो बानो की तबीयत होने लगी थी खराब

सायरा बानो 60 दशक की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और दिवंगत दिलीप कुमार के प्रति उनके लगाव को बॉलीवुड में सच्चे प्यार की मिसाल के तौर पर पेश किया जाता है. साल 2021 में लेजेंड्री एक्टर के निधन के बाद से सायरा टूट गई और उन्होंने कबूल किया कि इसका असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ा. फैंस अभिनेत्री के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

दिलीप कुमार ने कब सायरा बानो से की थी शादी

पिछले साल दिसंबर में, दिलीप कुमार की 101वीं जयंती पर सायरा ने स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के पुराने वीडियो शेयर किए और कैप्शन में लिखा, “एक बार फिर आज 11 दिसंबर है, वह दिन जब आसमान नीला होता है और फूले हुए सफेद बादलों की तरह कुछ सपने होते हैं, जो आसमान में नाचते हुए प्रतीत होते हैं. खुशी और उल्लास से पूरा घर इतने सारे फूलों से भर जाता था… ऐसा लगता था मानो हमने ईडन गार्डन में कदम रख दिया हो.” दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर 1966 को सायरा बानो से शादी की थी. दिग्गज एक्टर का 7 जुलाई, 2021 को निधन हो गया था.

Also Read- जब संजय दत्त सायरा बानो से शादी करना चाहते थे, वेटरन एक्ट्रेस ने कहा ‘संजय दत्त हमेशा मेरे…’

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola