‘साथ निभाना साथिया’ का आएगा सेकंड सीजन?, शो मेकर्स ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Saath Nibhaana Saathiya Season 2 : टीवी के चर्चित शो ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhaana Saathiya) का एक सीन ‘रसोड़े में कौन था’ (Rasode Mein Kaun Tha Video) पर बना फनी रैप वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. ये वीडियो लोगों को इतना पसन्द आया कि आम से लेकर खास लोगों ने इसे खूब शेयर किया. इस वीडियो में गोपी बहू, कोकिलाबेन और राशि नजर आई थी. अब इस वजह से चर्चा में आया ये शो एक बार फिर से दूसरे सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने वाला है. शो के मेकर्स ने इसका सीजन 2 लाने का फैसला किया है.

दरअसल, शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने मुबंई मिरर से बातचीत में कहा, 2010 में जब ये शो ऑनएयर हुआ तबसे आज तक चर्चा में बना रहा. शो बंद होने के बाद भी मेरे दिमाग में घूमता रहा. कई सारे दिमाग में आइडिया आए कि कैसे इस शो को आगे बढ़ा सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा, लॉकडाउन के दौरान शो का रिपीट टेलिकास्ट बहुत देखा गया. उसे देखकर हमें विश्वास हुआ कि अभी सही वक्त है ‘साथ निभाना साथिया’ का दूसरा सीजन लाने का. इसकी रीकॉल वैल्यू बहुत स्ट्रॉन्ग है. शो की कहानी में कई नए किरदार और ट्विस्ट होंगे, पर यह पूरी तरह से एक फैमिली शो होगा.’

Also Read: ‘रसोड़े में कौन था’ वीडियो से चर्चा में आई ‘कोकिलाबेन’ को मिल चुका हैं पीएम मोदी से सम्मान, जानिए रूपल पटेल के बारे में ये बातें

रश्मि ने बताया, ‘बिना मोदी परिवार के शो वापसी नहीं कर सकता. कोकिलाबेन और गोपी बहू दोनों की वापसी होगी.’ बता दें कि ‘साथ निभाना साथिया’ शो में पहले गोपी बहू के रोल में जिया मानेक नजर आ रही थीं. हालांकि बाद में जिया को देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लेस कर दिया था. जिसके बाद देवोलीना को दर्शकों ने गोपी बहू के किरदार में खूब पसन्द किया था.

क्‍या है इस वीडियो में

‘रसोड़े में कौन था?’ वीडियो में ‘साथ निभाना साथिया’ के एक सीन में कोकिलाबेन नाम का किरदार गोपी बहू और राशि को डांट रही हैं. वह कुकर में बिना चने डाले उसे गैस पर चढ़ाये जाने को लेकर दोनों बहुओं को डांट रही है. कोकिलाबेन के इस वीडियो को यशराज मुखाटे ने रैप के साथ मजेदार बना दिया है. उन्‍होंने इस बातचीत के बैकग्राउंड में पेपी ट्यून एड कर दिया है. साथ ही कुछ हिपहॉप नोट्स भी एड कर दिये हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola