आशा नेगी से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रित्विक धनजानी? सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Oct 2020 2:40 PM
Rithvik Dhanjani Monica Dogra photo : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) कुछ समय पहले आशा नेगी से बेक्रअप को लेकर चर्चा में थे. 6 साल तक एक मजबूत रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी. अब रित्विक की कुछ तसवीरें मोनिका डोगरा (Monica Dogra) के साथ वायरल हो रही है. इसे देख फैंस ये सवाल कर रहे है कि कही अब रित्विक मोनिका को डेट तो नहीं कर रहे.
Rithvik Dhanjani Monica Dogra photo : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे रित्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) कुछ समय पहले आशा नेगी से बेक्रअप को लेकर चर्चा में थे. 6 साल तक एक मजबूत रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी. अब रित्विक की कुछ तसवीरें मोनिका डोगरा (Monica Dogra) के साथ वायरल हो रही है. इसे देख फैंस ये सवाल कर रहे है कि कही अब रित्विक मोनिका को डेट तो नहीं कर रहे.
सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से सुर्खियां बटोरने वाले रित्विक धनजानी के साथ मोनिका डोगरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों में दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे है. इसे शेयर करते हुए मोनिका ने रित्विक की खूब तारीफ की और बताया कैसे वो लोग पहली बार मिले थे. साथ ही मोनिका ने उन्हें आई लव यू भी कह डाला. बता दें कि मोनिका डोगरा एक जानी-मानी म्यूजिशियन हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
https://www.instagram.com/p/CGVHeC0JZoc/
इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार कमेंट कर पूछ रहे है कि क्या सच में दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे है. वहीं कुछ मीडिया यूजर्स उनसे ये सवाल कर रहे है कि इतनी जल्दी एक्टर आशा नेगी को भूल गए. बता दें कि ऋत्विक और आशा पिछले 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. साल 2013 इस जोड़ी ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था. साल 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन दोनों ने इसे महज़ अफवाह बताया था.
आशा और ऋत्विक की पहली मुलाकात टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी. दोनों के बीच वहले दोस्ती हुई और फिर दोनों एकदूसरे को प्यार कर बैठे. शुरूआत में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित नहीं थे, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच चीजें बदल गईं.
वहीं, एक इंटरव्यू में आशा नेगी ने कहा था, ‘मैं बस यही कहना चाहती हूं कि हम दोनों अपनी जिंदगी में अभी जिस स्टेट पर हैं, दोनों ही अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं. मेरे मन में ऋत्विक के लिए कोई हार्ड फीलिंग्स नहीं है और मुझे यकीन है कि उनके मन में भी नहीं होगी. मैं उनके लिए हमेशा यही दुआ करूंगी कि वह आगे बढ़ते रहें. मेरे दिल में ऋत्विक के लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










