Rise and Fall शो को अचानक छोड़ने पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिर बाहर मिलेंगे तो हाथ तो मिलाएंगे

पवन सिंह ने छोड़ा राइज एंड फॉल
Rise and Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह जब कंटेस्टेंट बनकर आए, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. शो में उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट संग खूब मस्ती की. शो से उनके वीडियोज खूब वायरल हुए. अब वह शो का हिस्सा नहीं है. उन्होंने जाते-जाते अपने दिल की बात कही.
Rise and Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह अब नजर नहीं आएंगे. सिंगर ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है. फैंस उनके इस फैसले से काफी परेशान हो गए थे. उनके चाहने वाले जानना चाहते थे कि आखिर किस वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. शो छोड़ने से पहले उन्होंने अपनी दिल की बात अपने कंटेस्टेंट से कही.
पवन सिंह ने ‘राइज एंड फॉल’ को कहा अलविदा
दरअसल, ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह कुछ दिनों के लिए आए थे और वह कोई कंटेस्टेंट नहीं थे. शो छोड़ने से पहले पवन सिंह ने कहा, ”सारे भाई, मेरा सारे साथी दिल के करीब हैं. आप बहुत अच्छे हैं सर. ये गेम है यार, गेम चल रहा है. फिर बाहर मिलेंगे तो हाथ तो मिलाएंगे, गले भी लगाएंगे, बैठेंगे, खाएंगे, एंजॉय करेंगे, घूमेंगे. जो भी हुआ, जैसे भी हुआ, अगर इंसान एक-दूसरे के लिए हाथ बढ़ा दे तो उससे कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता. जाते-जाते उन्होंने कहा कि जब भी याद करो मैं आ जाऊंगा. ”
पवन सिंह के जाने पर भावुक हुई धनश्री वर्मा
अहाना कुमरा से पवन सिंह ने कहा, ”हर किसी से गलती होती है, चाहे आप हो या मैं. लेकिन अगर हाथ मिलाएंगे तो क्या खराब हो जाएगा. अगर आपको लगता है कि मेरे साइड से कोई गलती हुई है, तो मैं आपसे दिल से सॉरी बोल रहा हूं.’ धनश्री वर्मा उनके जाने की खबर सुनकर काफी भावुक हो गई और उन्होंने कहा, पवन सिंह ने हमेशा हर किसी से बहुत सम्मान से बात की. हम लोग उन्हें बहुत मिस करेंगे. उन्होंने हमारे साथ दो हफ्ता बिताया और बताया कि टफ गेम भी साफ दिल से खेला जा सकता है. पवन जी, अब मेरी तारीफ कौन करेगा. एक दिन मैं जरूर साड़ी पहनूंगी, जैसे आपने इच्छा जताई थी. पूरी टीम ने उन्हें उनके ही स्टाइल में नाचते-गाते गुडबॉय कहा.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ओपनिंग डे पर इन 31 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










