मैंने तो मां माना था उसने पीछे से वार किया... माही विज के धोखे से फूट-फूटकर रोए पहले कैप्टन यंग डीएसए, Bigg Boss 20 में बड़ा ड्रामा
यंग और माही विज, फोटो- इंस्टाग्राम
Bigg Boss 20 के घर में पहले कैप्टन यंग डीएसए एक्ट्रेस माही विज के धोखे से बुरी तरह रो पड़े. माही ने कैप्टेंसी टास्क के बाद उनसे दूरी बना ली, जिससे रैपर का दिल टूट गया.
Bigg Boss 20 के घर में अब तगड़ा झगड़ा और रोना-धोना शुरू हो गया है. शो के पहले कैप्टन बने रैपर यंग डीएसए घर में बुरी तरह रोते दिखे. उनकी आंखों में आंसू लाने वाली कोई और नहीं, बल्कि टीवी एक्ट्रेस माही विज हैं. यंग डीएसए घर में माही को अपनी मां की तरह मानते थे, लेकिन नए कैप्टेंसी टास्क के बाद माही का रंग ऐसा बदला कि रैपर का दिल ही टूट गया.
टास्क खत्म होते ही माही ने फेर लिया मुंह
View on Instagram
सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें यंग डीएसए अपने दोस्त आसिफ खान, ईशा रिखी और स्काउट के सामने बैठकर रोते दिख रहे हैं. उन्होंने बताया कि कैप्टेंसी टास्क से ठीक पहले तक माही उनके साथ हंस-हंसकर डांस कर रही थीं, लेकिन टास्क खत्म होते ही उन्होंने बात करना तो दूर, देखना तक बंद कर दिया.
'सिक्का पलट गया ब्रो!'
यंग डीएसए ने बताया कि माही ने उनसे वादा किया था कि वह शो में हमेशा उनका साथ निभाएंगी. दुखी होकर यंग ने दोस्तों से कहा,
"कल तक मेरे साथ नाच रही थी और आज ऐसा कर रही है. जो अपने हैं, उन्हें अपना मानना चाहिए ना. अगर अपना ही नहीं मानती तो काहे के अपने लोग? ये तो पूरा सिक्का ही पलट गया ब्रो."
मैरी कॉम ने बताई पीछे की बात
यंग डीएसए ने आगे कहा कि उन्हें मैरी कॉम से पता चला कि माही पीठ पीछे उनकी कितनी बुराई कर रही हैं. रोते-रोते उन्होंने कहा,
"मुंह पर कहती हैं प्यार करती हैं, पर पीछे से वार करती हैं. मुझे तो अब पता चला कि वो मुझे कुछ समझती ही नहीं. मैंने क्या गलत किया था भाई, मैंने तो उसे दिल से मां बोला था."
इसके बाद ईशा, स्काउट और आसिफ उन्हें चुप कराते दिखे.
घर में पहले से ही मचा है बवाल
बिग बॉस 20 के घर में माहौल पहले से ही काफी गरम है. अभी हाल ही में नॉमिनेशन की बातें करने पर बिग बॉस ने आसिफ खान, स्काउट और रोहेद खान को कड़ी सजा दी थी, जिससे आसिफ काफी भड़के हुए थे.
अब यंग डीएसए के इस तरह रोने के बाद आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि माही विज अपनी इस हरकत पर क्या सफाई देती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए