मम्मी-पापा बने Mirzapur 3 के गुड्डू भैया और Heeramandi की लज्जो, जानें बेटी हुई या फिर बेटा
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jul 2024 5:14 PM
Richa Chadha Ali Fazal: बॉलीवुड के क्यूट टेस्ट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल फाइनली माता-पिता बन गए हैं. जी हां कपल के घर लक्ष्मी आई है. ऋचा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है.
Richa Chadha Ali Fazal: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. दोनों अब माता-पिता बन गए हैं. जी हां ऋचा चड्ढा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. कपल ने बयान में कहा, “हमें 16.07.24 को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है और हम इस गुड न्यूज से फूले नहीं समा रहे हैं. हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने फैंस को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं!”
ऋचा चड्ढा बनी बेबी गर्ल की मां
कपल के घर नन्ही परी आई है. ऐसे में फैंस काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा, ”फाइनली आलिया-रणबीर के जैसे इनके घर भी लक्ष्मी आई है… मिर्जापुर के गुड्डू भैया और भाभी को बधाई.” एक यूजर ने ने लिखा, ”आपकी भी फैमिली कंप्लीट हो गई… बेबी गर्ल आप लोगों की लाइफ में खुशियां लेकर आए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ऋचा और अली को बधाई, आप लोग भी पेरेंट्स बन गए और सभी टास्क को करने के लिए तैयार हो जाइये.”
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने कराया था मैटरनिटी शूट
ऋचा चड्ढा ने हाल ही में मैटरनिटी शूट करवाया था. जिसमें वह अली के साथ पोज देती दिखाई दी थी. फोटोज में ऋचा और अली बेबी बंप को छू रहे हैं. एक तस्वीर में वह लेटी हुई नजर आ रही हैं और दोनों सोच में खोए हुए हैं. ऋचा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”इतना पवित्र प्यार दुनिया में प्रकाश की किरण के अलावा और क्या ला सकता है? इस अविश्वसनीय जर्नी @alifazal9 पर मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद.”
ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात
ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात फुकरे के सेट पर हुई थी. इस कपल ने सितंबर 2022 को अपनी शादी की अनाउंसमेंट की. बाद में दोनों 4 अक्टूबर को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे. स्टार्स की वेडिंग फोटोज काफी वायरल हुई. प्रेग्नेंसी न्यूज अनाउंस करते हुए ऋचा और अली ने लिखा, “1+1=3.” उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया में सबसे तेज आवाज है.”
Entertainment Trending Videos
Also Read- अली फजल- ऋचा चड्ढा की संगीत-मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें वायरल, साथ में डांस करते दिखे कपल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










