ePaper

अभिनेत्री रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर कर समझाया इस शब्‍द का मतलब, फैंस बोले- आपके आंचल की तरह...

Updated at : 03 Sep 2020 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने तसवीर शेयर कर समझाया इस शब्‍द का मतलब, फैंस बोले- आपके आंचल की तरह...

rashami desai shares beautiful gorgeous photo viral on social media fans says this bud: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. वह पिंक कलर के ड्रेस में डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Rashami Desai Photo: टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई (Rashami Desai) लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्‍होंने एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में रश्मि देसाई अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. वह पिंक कलर के ड्रेस में डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. उन्‍होंने हैवी झुमकों के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उनका लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

रश्मि देसाई ने तसवीर के साथ कैप्‍शन में डांस का मतलब बताया है. उन्‍होंने लिखा,’ D- defeat, A- all, N- negativity with, C- creativity, E- expression.’ इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEqtfZUghVC/

एक यूजर ने लिखा,’ आपको दुनिया की हर खुशी मिले.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक यूजर ने लिखा,’ रूप तेरा मस्‍ताना.’ एक और यूजर ने लिखा,’ धीरे से सरकती है रात… आपके आंचल की तरह… आपका चेहरा नजर आता है… झील में खिले कमल की तरह…’

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अपने प्‍लान में कामयाब हो जायेगी कीर्ति, क्‍या गोयनका मेंशन लौटेगी नायरा?

रश्मि देसाई अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस को लेकर भी जानी जाती हैं. अकसर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं. अब रश्मि देसाई ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में रश्मि ब्लैक ड्रेस में स्टेज पर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के सुपरहिट सॉन्‍ग ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डांस के साथ साथ उनके एक्‍सप्रेशंस भी कमाल के हैं.

रश्मि देसाई टीवी की जानीमानी एक्‍ट्रेस हैं. उन्‍होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्‍म ये लम्‍हें जुदाई के (2004) से की थी. अभिनेत्री ने टीवी की दुनिया में सीरियल ‘उतरन’ से एंट्री की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. इसके बाद वह ‘दिल से दिल तक’ सीरियल में नजर आईं थी जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया. रियेलिटी शो बिग बॉस में भी रश्मि देसाई ने प्रशंसकों का दिल जीता. उन्‍होंने नागिन 4 में अपने किरदार श्‍लाका के जरिए भी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola