ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अपने प्‍लान में कामयाब हो जायेगी कीर्ति, क्‍या गोयनका मेंशन लौटेगी नायरा?

Updated at : 03 Sep 2020 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अपने प्‍लान में कामयाब हो जायेगी कीर्ति, क्‍या गोयनका मेंशन लौटेगी नायरा?

yeh rishta kya kehlata hai spoiler alert keerthi plan works will goenka mansion return naira upcoming episode bud: स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का आगामी एपिसोड एक दिलचस्प मोड़ लेनेवाला है. पहले देखा गया था कि कार्तिक नायरा का कई बार अपमान करता है. नायरा एक बड़ा फैसला लेते हुए गोयनका मेंशन को छोड़ देती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का आगामी एपिसोड एक दिलचस्प मोड़ लेनेवाला है. पहले देखा गया था कि कार्तिक नायरा का कई बार अपमान करता है. नायरा एक बड़ा फैसला लेते हुए गोयनका मेंशन को छोड़ देती है. अब कार्तिक को सबक सिखाने के लिए कीर्ति ने एक बड़ा कदम उठानेवाली हैं.

कीर्ति गोयनका मेंशन आ जाती है और कार्तिक से कहती है कि वह अपने पिता मनीष की अच्छी तरह से देखभाल करने में असमर्थ है. कीर्ति, कार्तिक को चेतावनी देती है कि वह मनीष को अपने साथ ले जाएगी क्योंकि मनीष उसके पिता हैं.

कार्तिक यह सुनकर अवाक रह जाता है. वह नायरा को किए अपमान को याद करता है. वह याद करता है कि कैसे हर बार उसने नायरा को गलत ठहराया और पिता की हालत के उसे दोषी बताया. कार्तिक को आखिरकार अपनी गलती का एहसास होता है. लेकिन क्‍या वह नायरा को वापस गोयनका मेंशन वापस ला पायेगा? क्‍या कार्तिक का नायरा माफ कर पायेगी.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि नायरा सिंघानिया हाउस में वापस आती है, वह कार्तिक से की बातों से नाराज है. यह नायरा कार्तिक को बहुत मिस करती थी, लेकिन वह उसे वापस नहीं बुलाता और अपनी गलती के लिए माफी भी नहीं मांगता. दूसरी तरफ, गायू को भी गोयनका मेंशन में चिढ़ है. इसलिए गायू नायरा और नक्ष से मिलने जाती है. नक्ष, नायरा और गायू क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड का फैसला करते हैं. नक्ष उन्हें बाहर निकालने का फैसला करता है और आउटिंग की योजना बनाता है. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है.

Also Read: सारा अली खान ने ब्लू लिपस्टिक लगाकर लहरों के बीच यूं दिए पोज, फैंस बोले- नीला सम्रुद्र और…

दूसरी तरफ आदित्य की वापसी के साथ, नक्ष और कीर्ति का रिश्ता अब खतरे में है. हालांकि नक्ष भी कीर्ति के अजीब व्‍यवहार को नोटिस कर रहा है लेकिन यह सोचकर वह चुप है कि वह शायद मनीष के स्वास्थ्य को लेकर परेशान है. हालांकि नायरा सोच चुकी है वह अपने भाई नक्ष पर कोई आंच नहीं आने देगी. अब नायरा कैसे इस सच्‍चाई का पर्दाफाश करेगी यह तो आनेवाले एपिसोड में ही चल पायेगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola