Ranveer Singh ने आदित्य धर की 'धुरंधर' के लिए कसी कमर, कहा 'इस बार पर्सनल...'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jul 2024 12:19 PM

विज्ञापन

Ranveer Singh एक ऐसी सिनेमैटिक अनुभवों वाली मेगा बजट फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है.

विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. एक्टर एक बार फिर बिग स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पोस्ट शेयर कर दी है. इस तस्वीर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आ रहे हैं. फिल्म को जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं.

इस बार पर्सनल है

रणवीर सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, “यह मेरे फैंस के लिए है, जो मेरे साथ बहुत पेशेंट रहे हैं, और इस तरह के मोड़ के लिए जोर दे रहे हैं. मैं आप सभी से प्यार करता हूं, और मैं आपसे वादा करता हूं, इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव जो पहले कभी नहीं हुआ. आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस ग्रेट, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को उत्साही लोगों के साथ शुरू करते हैं… इस बार यह पर्सनल है.”

Also Read Ranveer Singh ने दीपिका पादुकोण संग तलाक की खबरों पर लगाया विराम, फ्लॉन्ट किया वेडिंग रिंग, कहा- ये मेरी पसंदीदा अंगूठी है

Also Read रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में यामी गौतम कि धमाकेदार एंट्री, जानिए फिल्म की डिटेल्स

उरी के बाद आदित्य की दूसरी बड़ी फीचर फिल्म होगी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म की खास बात यह है कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद धुरंधर उनकी दूसरी बड़ी फीचर पिक्चर होगी. आदित्य धर ने “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” के साथ 350 करोड़ की कमाई करने वाले पहले डेब्यू डायरेक्टर के रूप में इतिहास रच दिया था. वहीं सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ‘ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने शानदार अभिनय के बाद यह रणवीर सिंह की अगली बड़ी फीचर फिल्म हैं. ऐसे में फैंस की उम्मीदें एक्टर से दोगुनी बड़ गई हैं.

फिल्म धुरंधर की स्टार कास्ट

रणवीर की पोस्ट से उनकी स्टार कास्ट कंफर्म हो गई है, जिसमें संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ इन बड़े कलाकारों को देख एक बात तो कंफर्म है की आदित्य धर इस बार जबरदस्त कहानी के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं.

Entertainmemt Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola