एक नहीं बल्कि दो रिसेप्शन पार्टी देंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, इन सेलेब्स को भेजा गया इनवाइट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर नई अपडेट्स सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी के बाद दो-दो रिसेप्शन पार्टी देंगे. इस पार्टी में दोनों बी-टाउन के कई सेलेब्स को इनवाइट करेंगे.

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बी-टाउन में सबसे चर्चित इवेंट्स में से एक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले है. आलिया अपने शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी. फंक्शन को लेकर तमाम तरह की खबरें हर रोज सामने आ रहे हैं. हालांकि कपल ने शादी को लेकर ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है, लेकिन उनके परिवार के कुछ सदस्य ने इसे कंफर्म कर दिया है.

विज्ञापन

IndiaToday.in की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद एक नहीं बल्कि दो-दो रिसेप्शन पार्टी देंगे. इस पार्टी में दोनों बी-टाउन के कई सेलेब्स को इनवाइट करेंगे. ये पार्टी काफी ग्रैंड और लैविश होने वाली है. रणबीर और आलिया 16 और 17 अप्रैल को रिसेप्शन की पार्टी देंगे. वहीं 15 अप्रैल को सात फेरे लेंगी.

आलिया-रणबीर के लिए दो रिसेप्शन

सूत्रों ने खुलासा किया है कि ताज में चुनिंदा मेहमानों के लिए कमरे पहले ही बुक किए जा चुके हैं, जो आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होंगे. गेस्ट के लिए पूरा एक फ्लोर बुक है, जिसमें आम लोगों को आने-जाने पर मनाही है. दरअसल, चर्चा यह है कि इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के गणमान्य व्यक्ति और इंडस्ट्री के कलाकार शामिल होंगे.

सूत्रों ने खुलासा किया है कि रिसेप्शन में शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी को इनवाइट किया गया है. खानपान ताज की ओर से किया जाएगा और रिसेप्शन में इटैलियन, मेक्सिकन, पंजाबी और अफगानी खाने के स्टॉल्स होंगे. आलिया भट्ट वेजिटेरियन हैं और उनकी पसंद और मेहमानों को ध्यान में रखते हुए वेजिटेरियन खाने के कुल 25 अलग-अलग काउंटर होंगे.

आलिया-रणबीर रिसेप्शन गेस्ट लिस्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 16 और 17 अप्रैल को अपने उद्योग के साथियों के लिए दो भव्य शादी के रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे. कुछ दिन पहले, IndiaToday.in ने विशेष रूप से उनके स्वागत अतिथि सूची का खुलासा किया था. एक सूत्र ने साझा किया, “रणबीर और आलिया की शादी का रिसेप्शन एक बिग फैट वेडिंग होगा. जिसमें शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा, अयान मुखर्जी, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर जैसी बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola