जानिए दीपिका चिखलिया के रियल लाइफ ‘राम’ के बारे में, ऐसी है रामायण की ‘सीता’ की लव स्टोरी
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jan 2023 9:41 AM
लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण‘ की सीता यानी दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. दीपिका रील्स वीडियोज भी बनाती है. उनके बारे में फैंस ज्यादा से ज्याजा जानने की कोशिश करते है. तो आज आपको बताते है उनके रियल लाइफ के बारे में.
Ramanand Sagar Ramayan Sita real husband: रामानंद सागर का लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण‘ आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. शो के लीड एक्टर को दर्श सचमुच का भगवान मानते थे. रामायण में सीता मां का किरदार दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने निभाया था. शो में तो उनके पति अरुण गोविल बने थे, लेकिन क्या आप जानते है असल जिंदगी में उनके पति का नाम हेमंत टोपीवाला है.
दीपिका चिखलिया की पहली मुलाकात हेमंत से
दीपिका चिखलिया अक्सर अपने वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती है. अपनी पर्सनल लाइफ की भी झलक एक्ट्रेस वीडियोज के जरिए फैंस को दिखाती है. दीपिका ने हेमंत टोपीवाला से शादी की थी और वो कॉस्मेटिक का बिजनेस करते है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की मुलाकात हेमंत से एक ऐड शूटिंग के दौरान हुई थी.
https://www.instagram.com/p/CAzBWRIJIlW/?hl=en
इस दिन दीपिका और हेमंत ने की थी शादी
दरअसल, दीपिका चिखलिया ‘शिंगार’ ब्रांड की शूटिंग कर रही थी और पहली बार वो उसी समय हेमंत से मिली थी. सालों बाद उसने मुझे मेरे घर के पास एक पार्लर में देखा. बाद में उन्होंने मुझे बताया कि मैं उन सभी सालों में हमेशा उनके दिमाग में रही. अंत में एक पारिवारिक मित्र के माध्यम से हम 28 अप्रैल 1991 को मिले और ऐसा हुआ कि हम 2 घंटे बातें करते रहे और तुरंत अपना मन बना लिया और हम दोनों शादी करेंगे. 29 अप्रैल को हमारा रोका हुआ उसी साल हमने शादी कर ली.
https://www.instagram.com/p/CA4H1frJmQs/?hl=en
दीपिका की है दो बेटियां
दीपिका चिखलिया ने एक पोस्ट में बताया था शादी के बाद वो लोग हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड गए थे. उनकी शादी में बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना आए थे. वहीं, दीपिका और हेमंत की दो बेटियां है, जिनका नाम निधि और जूही है. एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों के साथ तसवीरें भी पोस्ट की है.
https://www.instagram.com/p/CKSvKHhJIe_/
Also Read: Ramayan की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया इस वीडियो को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- हे माते ऐसा मत करो…VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










