Ramayan की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया इस वीडियो को लेकर हुई ट्रोल, यूजर्स बोले- हे माते ऐसा मत करो...VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Dec 2022 7:04 AM

विज्ञापन

‘रामायण‘ की सीता यानी दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. दीपिका ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो डांस करती दिख रही है. इस वीडियो को लेकर वो ट्रोल हो रही है.

विज्ञापन

Ramanand Sagar Ramayan Sita Troll: रामानंद सागर का पॉपुलर धारावाहिक ‘रामायण‘ आज भी दर्शकों को याद है. इसमें मां सीता का किरदार दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने निभाया था. मां सीता के रोल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था. इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है. वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट लिख रहे है.

दीपिका चिखलिया हुई इस वीडियो को लेकर ट्रोल

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस ‘ओ मेरे शोना रे’ पर रील्स वीडियो बनाते दिखी. येलो शरारा सूट में वो काफी खूबसूरत लग रही है और कमाल के डांस मूव्स कर रही है. उनका दिलकश अंदाज काफी अच्छा है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, जीवन एक गीत है… इसे गाएं, जिये और इस पर नाचे.

https://www.instagram.com/p/CmqBOF9DcjP/
यूजर्स के कमेंट

भले ही वीडियो में दीपिका चिखलिया काफी खूबसूरत तरीके से डांस कर रही हो, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज रास नहीं आया. यूजर्स उनके वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, लगता है आपको सीता माता के अभिनय के जरिए जो गरिमा प्राप्त हुई है वो रास नहीं हा रहा. अरुण गोविल जी से कुछ सीखिए. ये सबके वजह से जो आपको हाथ जोड़कर संबोधित करते हैं वो भी हाय हेल्लो में उतर जाएंगे. एक यूजर ने लिखा, दीपका जी आपमें सभी को सीता मां का रूप दिखता है. आप ऐसा न करें. एक यूजर ने लिखा, हे माते ऐसा मत करो.

Also Read: Ramayan की सीता इस फोटो को लेकर हुई ट्रोल, फैंस की नाराजगी की वजह से दीपिका चिखलिया ने डिलीट कर दी तसवीर

इससे पहले दीपिका चिखलिया ने अपनी एक ग्लैमरस तसवीर पोस्ट की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था. फोटो में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लुक में दिखी थी औऱ ये लुक उनके यूजर्स को पसन्द नहीं आया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दीपिका को ट्रोल करने लगे थे. बता दें कि अक्सर एक्ट्रेस को उनकी तसवीरों के लिए ट्रोल किया जाता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola