Khatron Ke Khiladi 11 : तो इस सीजन ये कंटेस्टेंट होगा विनर? राखी सावंत ने पैपराजी के सामने बातों- बातों में बताया नाम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jun 2021 11:59 AM
Rakhi Sawant reveal Khatron Ke Khiladi 11 winner : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने अंदाज से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. राखी का पिछले दिनों कभी बारिश में डांस करते तो कभी किसी अंकल पर भड़कते वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi) का विनर बता दिया है.
Rakhi Sawant reveal Khatron Ke Khiladi 11 winner : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने अंदाज से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. राखी का पिछले दिनों कभी बारिश में डांस करते तो कभी किसी अंकल पर भड़कते वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने बातों ही बातों में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi) का विनर बता दिया है.
दरअसल, पैपराजी से बातचीत के दौरान, राखी ने रोहित शेट्टी की खतरों के खिलाड़ी 11 और उनके नए रिलीज़ हुए गाने के बारे में बात की. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक फोटोग्राफर ने राखी से कहा कि खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स केपटाउन से वापस भारत आ गए हैं. तो उन्होंने कहा, सभी का स्वागत है. राहुल वैद्य वेल्कम, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी जीत गया ना.
https://www.instagram.com/p/CQRFd8yjbeg/
अब राखी सांवत ने खतरों के खिलाड़ी 11 के इस सीजन का विनर तो बता दिया. लेकिन ऐसा सच में है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ने टॉप-3 में जगह बना ली हैं. शो के कुछ प्रोमोज भी जारी कर दिया गया है.
Also Read: शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने जिम से शेयर की मिरर-सेल्फी, फोटो में फिगर फ्लॉन्ट करते नजर आई स्टारकिड
वहीं, हाल ही में राखी सांवत का नया गाना ‘ड्रीम में एंट्री’ रिलीज हुआ है. इस गाने में राखी के डांस मूव्स कमाल के है. इस गाने को राखी ने प्रमोट करते हुए एक ऑटो वाले को डांस सिखाया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो में राखी ऑटो वाले को एक-एक स्टेप करके उन्हें सिखाती नजर आई थी.
खतरों के खिलाड़ी 11 की बात करें तो हाल ही में निक्की तंबोली निक्की तंबोली का प्रोमो सामने आया था, जिसमें वो सापों और कॉकरोज के साथ खतरनाक स्टंट करती दिखाई दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस डर के मारे बुरी तरह रोती चिल्लाती नजर आई थी. इससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी का प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










