Raju Srivastav Health Update: अभी भी बेहोश हैं राजू श्रीवास्तव,बेटी ने बताया अब कैसी है कॉमेडियन की तबीयत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2022 7:06 AM

विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अभी भी बेहोश हैं और डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं.'' उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कहा था कि उनके पति ‘‘एक योद्धा (फाइटर) हैं और वह हम सबके बीच वापसी करेंगे.''

विज्ञापन

लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के आईसीयू में भर्ती हैं. उसी दिन अभिनेता की एंजियोप्लास्टी की गई थी.मंगलवार को उनकी बेटी अंतरा ने राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है लेकिन वह अभी भी बेहोश हैं.

अभी भी बेहोश हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है, लेकिन अभी भी बेहोश हैं और डॉक्टर उनका बेहतर इलाज कर रहे हैं.” पिछले सप्ताह उनकी तबियत अधिक बिगड़ने की अफवाहों के बीच उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने कहा था कि उनके पति ‘‘एक योद्धा (फाइटर) हैं और वह हम सबके बीच वापसी करेंगे.”

कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें

शिखा ने मीडिया और उनके प्रशंसकों से कहा था, ‘‘मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अफवाह न फैलाएं. यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है.” उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा था, ‘‘हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए. कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आ जाएंगे.”

शेखर सुमन ने साझा किया हेल्थ अपडेट

शेखर सुमन नियमित रूप से राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात कर रहे हैं और कॉमेडियन के स्वास्थ्य अपडेट को ट्विटर पर साझा कर रहे हैं. रविवार (21 अगस्त) को शेखर सुमन ने ट्विटर पर एक अच्छी खबर साझा की. उन्होंने लिखा, “राजू के परिवार के सदस्यों के अनुसार आज का अपडेट..उसके अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. हालांकि अभी भी बेहोश है, डॉक्टर का कहना है कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है. महादेव की कृपा. हर हर महादेव.”

Also Read: अमिताभ बच्चन के ट्वीट से उलझन में फैंस, बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…
इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव साल 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं. उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है. वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतिभागियों में शामिल रहे. श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola