राजपाल यादव के हालात और बॉलीवुड की काली सच्चाई, एक्टर गोविंद नामदेव ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
राजपाल यादव के हालात और बॉलीवुड की काली सच्चाई, एक्टर गोविंद नामदेव ने किया खुलासा

Rajpal Yadav Loan Case: जेल में बंद राजपाल यादव के मामले पर गोविन्द नामदेव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की काली सच्चाई पर बात की है. उन्होंने सीधा कहा कि मुश्किल वक्त में बॉलीवुड साथ नहीं देता. साथ ही इंडस्ट्री की सोच पर भी सवाल उठाए हैं. जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा है?

विज्ञापन

Rajpal Yadav Loan Case: बॉलीवुड में इन दिनों जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है सबको हंसाने वाले मशहूर एक्टर राजपाल यादव का. लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या एक्टिंग नहीं, बल्कि उनका मुश्किल वक्त है. चेक बाउंस मामले में सजा मिलने के बाद वह फिलहाल जेल में हैं और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इसी बीच उनके मैनेजर ने दावा किया कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

अब इस पूरे मामले के बीच एक्टर गोविन्द नामदेव का बयान भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने बॉलीवुड की सच्चाई को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है और बताया कि मुश्किल समय में अक्सर इंडस्ट्री के लोग साथ नहीं देते.

बुरे वक्त में राजपाल ने दिया साथ

दरअसल, मीडिया कंपनी ‘द लल्लनटॉप’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक पत्रकार गोविन्द नामदेव से सवाल करते हैं कि पहले कई स्टार्स कहते थे कि राजपाल यादव ने उनके बुरे वक्त में बहुत साथ दिया, लोग उनके घर खाना खाते थे और वहीं रुकते भी थे. लेकिन जब आज राजपाल का खराब समय आया, तो क्या इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली?

बॉलीवुड के लोगों की सोच और संस्कार

इस सवाल पर जवाब देते हुए गोविन्द नामदेव ने साफ कहा कि उन्होंने हमेशा यही देखा है कि बॉलीवुड में जब किसी के साथ ऐसी मुश्किल आती है, तो लोग खुलकर साथ नहीं देते. उन्होंने कहा कि यह बात सच है और आगे भी ऐसा होता रहेगा. उनके मुताबिक, बहुत कठिन हालात में भी लोग दूरी बना लेते हैं, क्योंकि इसके पीछे लोगों की सोच और संस्कार काम करते हैं.

राजपाल का इसमें फंसना दुखद

नामदेव ने आगे कहा कि इंडस्ट्री का माहौल ही ऐसा है, जो इंसान को धीरे-धीरे बदल देता है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि राजपाल यादव जैसे अच्छे इंसान का इस तरह मुश्किल में फंसना दुखद है. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद इस बात के गवाह हैं कि राजपाल अनजाने में इस हालात में फंस गए और वह बेहद प्यारे और नेकदिल इंसान हैं, जिनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता.

क्यों जेल में हैं राजपाल यादव?

हाल में उन्हें चेक बाउंस मामले में सजा मिली है. केस के बारे में बात करें तो राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो समय के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ तक पहुंच गया. इसी मामले से जुड़ी दिक्कतों की वजह से वह कानूनी परेशानियों में फंसे. इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और मदद की बात भी कही है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola