Rajat Dalal Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं रजत दलाल, Bigg Boss 18 के लिए इतना करते हैं चार्ज

rajat dalal net worth
Rajat Dalal Net Worth: रजत दलाल बिग बॉस 18 के बाद काफी पॉपुलर हो गए हैं. फिटनेस इन्फ्लुएंसर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं बिग बॉस के लिए वह किसी फीस लेते हैं और उनकी नेटवर्थ क्या है.
Rajat Dalal Net Worth: बिग बॉस 18 का फिनाले करीब है और अब घर में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट बचे हैं, जो ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से भिड़ रहे हैं. इसमें रजत दलाल का नाम भी शामिल है. पावरलिफ्टर ने शुरुआत से ही घर में अपना गेम प्ले काफी स्ट्रॉंग रखा है. उन्हें समीकरण बनाने के लिए जाना जाता हैं. रजत के मुखर स्वभाव ने उन्हें देश भर में पॉपुलर कर दिया और आज लोग उन्हें भर भरकर वोट कर रहे हैं. आज रजत अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइये जानते हैं कि वह किन विवादों का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है.
पावरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक हैं रजत दलाल
रजत दलाल एक पावरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक हैं. उनकी बॉडी काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर उनकी 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. रजत का जन्म 12 जनवरी 1996 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था. वह अपने माता-पिता के काफी करीब है. फैमिली वीक में भी जब रजत की मां आई थी, तो उनके आंसू छलक पड़े थे.
रजत दलाल की इतनी है नेटवर्थ
रजत दलाल सोशल मीडिया पर कई ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं. इसके लिए उन्हें भारी भरकम फीस मिलती है. एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 16.8 करोड़ है. बिग बॉस 18 में भी फिटनेस इन्फ्लुएंसर प्रति सप्ताह 1.5 लाख रुपये कमा रहे हैं
रजत दलाल इन विवादों का रह चुके हैं हिस्सा
- अपनी उपलब्धियों के बावजूद, रजत को कई विवादों का सामना करना पड़ा है.
- एक मोटरसाइकिल सवार को पीटने का उनका एक वीडियो वायरल हो गया, हालांकि उन्होंने कहा कि यह सब फेक है.
रजत दलाल को 18 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर अपहरण करने और उस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. - “सिग्मा मेल्स” पर एक रोस्ट वीडियो को लेकर कैरी मिनाटी संग उनकी कहासुनी हो गई थी. बाद में पॉपुलर यूट्यूबर ने रजत दलाल से मांफी मांगी थी.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Double Eviction: फिनाले से ठीक पहले चाहत पांडे हुई एलिमिनेट, फैंस बोले- हमारे लिए विनर….
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: श्रुतिका अर्जुन ने बताया कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, आप भी जानें नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










