ePaper

जब MS Dhoni की बेटी Ziva से राहुल वैद्य ने मांगा था बिस्किट, जीवा ने दिया था ये रिएक्शन, VIDEO वायरल

Updated at : 21 Jul 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
जब MS Dhoni की बेटी Ziva से राहुल वैद्य ने मांगा था बिस्किट, जीवा ने दिया था ये रिएक्शन, VIDEO वायरल

Rahul Vaidya Ziva Dhoni Video : हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) संग शादी किया हैं. अब राहुल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ दिशा नहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Rahul Vaidya Ziva Dhoni Video : हाल ही में सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) संग शादी किया हैं. दोनों की शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. अब राहुल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके साथ दिशा नहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) नजर आ रही हैं.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में में राहुल वैद्य और जीवा साथ में दिख रहे है. राहुल जीवा से कहते है, ‘बिस्किट तो खिलाओ मुझे, अकेले-अकेले खा रही हो आप. जिसके बाद जीवा जाने लगती है और टेबल से उठाकर सिंगर को बिस्किट दे देती है.

https://www.instagram.com/p/CRfsAM1jv4Q/

जीवा के बिस्किट देने पर राहुल काफी खुश हो जाते है और उसे थैंक्यू बोलते है. वीडियो में जीवा बहुत क्यूट लग रही है. वहीं वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, जीवा बहुत प्यारी है. एक यूजर ने लिखा, राहुल औऱ जीवा दोनों क्यूट है. एक यूजर ने लिखा, क्या वीडियो है.

Also Read: छोटी से ड्रेस में रश्मि देसाई ने शेयर की बेहद ग्लैमरस फोटोज, फैंस बोले-मुंबई की बारिश में भी…

वहीं, राहुल और दिशा परमार ने 16 जुलाई को शादी कर ली हैं. अब दिशा के गृह प्रवेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राहुल की मां दिशा का घर में स्वागत करते हुए दिखी. दिशा ने रेड पलाजो पैंट और कुर्ता पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी थी. जबकि राहुल ने कैजुअल टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना हुआ था.

बता दें कि राहुल और दिशा की रिसेप्शन में जैस्मीन भसीन, एली गोनी, तोशी साबरी, अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह, सना मकबुल, विकास गुप्ता, शेफाली जरीवाला, मीका सिंह, सुरेश वाडकर जैसे स्टार्स ने शिरकत किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola