Pushpa 2 The Rule Teaser: इस दिन आएगा पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर, अल्लू अर्जुन मचाएंगे धमाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Apr 2024 3:23 PM
Pushpa 2 The Rule
Pushpa 2 The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हर कोई मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर किस दिन टीजर आएगा, इसकी अनाउंसमेंट कर दी है.
Pushpa 2 The Rule: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का हर कोई इंतजार कर रहा है. 11 महीनें पहले मेकर्स ने छोटा सा टीजर शेयर कर हिंट दिया था कि दूसरे भाग में क्या अपकमिंग ट्विस्ट आएंगे. वीडियो में जहां पुष्पा बंदूक से मिले कई घावों के साथ जेल से भाग गया था. मृत होने के संदेह में, पुष्पा के समर्थकों ने दंगे किए और राज्य भर में बंद कराया. लेकिन लास्ट में अल्लू की खौफनाक झलक देखने को मिलती है, जहां वह जानवरों में खौफ पैदा करता है. इसके बाद मेकर्स ने कोई अपडेट शेयर नहीं किया, लेकिन अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें किसी के पैर दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही टीजर किस दिन आएगा, इसकी भी अनाउंसमेंट कर दी गई है.
पुष्पा 2 का इस दिन आएगा टीजर
अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें अर्जुन के कैरेक्टर का एक पैर देखने को मिल रहा है. पैर में मोटे घुंघरू हैं और एक लाल रंग का धागा बंधा हुआ है. चारों ओर सिंदूर गिरा हुआ है. पोस्टर से यह भी पता चला कि फिल्म का पहला टीजर 8 अप्रैल को रिलीज होगा. इस दिन अल्लू का जन्मदिन भी है. फैंस पोस्टर को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… अल्लू भाई की फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी.”
पुष्पा की क्या है कहानी
रंगस्थलम फेम सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा द राइज रेडवुड तस्करी के अंडरवर्ल्ड में एक दिहाड़ी मजदूर की कहानी को बताता है. इसका अंत पुष्पा द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वियों को मारने और एसपी भंवर सिंह शेखावत आईपीएस (फहद फासिल) के रूप में दुश्मन खोजने के साथ हुआ. जबकि यह सोचा गया था कि पुष्पा द रूल ज्यादातर इन दो टाइटन्स के बीच टकराव के बारे में होगी, प्रोमो से पता चलता है कि निर्माता दूसरे भाग के साथ दांव को बिल्कुल नए स्तर पर बढ़ा रहे हैं.
15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा 2
फिल्म में अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के अलावा रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं. वह पुष्पा की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, और अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया कि दूसरे पार्ट में उनकी एक बड़ी भूमिका है, क्योंकि वह अब हीरों की पर्सनल लाइफ का हिस्सा हैं. पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें सामंथा रुथ प्रभु भी एक कैमियो में शामिल हो सकती हैं. फिल्म में संजय दत्त की भी विशेष भूमिका होने की संभावना है.
Also Read- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में बॉलीवुड के इस दमदार एक्टर की हुई एंट्री!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










