TMKOC: क्या इस शख्स की वजह से प्रिया आहूजा को मिला था 'रीटा रिपोर्टर' का किरदार? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Feb 2023 2:31 PM
प्रिया आहूजा के पति और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक मालव राजदा शो को छोड़ चुके है. प्रिया ने शो से साल 2019 में ब्रेक लिया था. अब वो शो में नजर नहीं आ रही है और इस बार में एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कभी अपने किसी एपिसोड तो कभी किसी किरदार को लेकर चर्चा में रहता है. शो में ‘रीटा रिपोर्टर’ का रोल प्रिया आहूजा निभाती थी. भले ही वो शो में नजर नहीं आती हो, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भूले नहीं है. अक्सर वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. इस बीच उन्होंने अपने किरदार को लेकर नयी बात कही है.
दरअसल, प्रिया आहूजा के पति और तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्देशक मालव राजदा शो को छोड़ चुके है. प्रिया ने शो से साल 2019 में ब्रेक लिया था. ईटाइम्स से बातचीत में प्रिया ने कहा कि, मैंने शो नहीं छोड़ा है. मैंने कुछ समय से इसके लिए शूटिंग नहीं की है क्योंकि मुझे बताया गया था कि कहानी के अनुसार, मेरे किरदार रीटा की अभी आवश्यकता नहीं है. भविष्य में जब भी वे मुझे शूटिंग के लिए बुलाएंगे, मैं करूंगी.
ऐसा कहा जा रहा था कि उनके पति मालव राजदा के शो छोड़ने की वजह से वो शो में नजर नहीं आ रही. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, इस शो ने मालव और मुझे हमारे करियर में बहुत कुछ दिया है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा करने के बाद से मेरे लिए वर्कफ्रंट पर सारी चीजें अच्छी होने लगी थी और मालव के लिए भी यही सच है. शो ने उन्हें जो दिया है, उसके लिए भी वह शुक्रगुजार हैं. और हम शो में मिले थे, जिससे यह हमारे लिए और भी खास हो जाता है.
प्रिया को आसानी से मिल जाता है रोल?
मालव एक निर्देशक है और इसलिए लोगों को अक्सर लगता है कि उनके लिए रोल मिलना आसान है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, बिल्कुल नहीं! इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मालव और मैं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखते हैं. जब वह तारक शो के निदेशक थे, मैंने उन्हें कभी भी लेखकों या निर्माता से बात करने के लिए नहीं कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










