बिहार की मनीषा रानी को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने कह दी ऐसी बात, जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन जबसे शुरू हुआ है, तबसे फैंस को बिहार की मनीषा रानी काफी पसंद आ रही हैं. उनके चुलबुले अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है. अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी मनीषा का सपोर्ट किया और कहा कि बिग बॉस जीतकर ही आना.

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. हर सीजन में जहां कंटेस्टेंट की लड़ाई काफी फेमस होती थी. ऐसे में इस बार बिहार की मनीषा रानी लाइमलाइट में बनी हुई है. फैंस उनके मजाकिया अंदाज और बिहारी बोली को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खुद सलमान खान भी मनीषा की कई बार तारीफ कर चुके हैं. साथ उनकी और जद हदीद की लव स्टोरी में ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर रही है. अब मनीषा के सपोर्ट में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी आ गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मनीषा रानी को पवन सिंह ने किया सपोर्ट

दरअसल भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने मनीषा के सपोर्ट में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें वह अपनी कार में कहीं ट्रैवल करते देखे जा सकते हैं. एक्टर कहते हैं, ”आज आप सभी से एक छोटा सा अनुरोध बा…हमारे बिहार की बेटी जो बिग बॉस के घर में गई है, जिसका नाम है मनीषा रानी. अपने भोजपुरिया समाज से भोजपुरी संसार से, भोजपुरी परिवार से, सबसे निवेदन बा कि आप सब वो का इतना प्यार दिही जाए, इतना दुलार दी जाये, इतना सपोर्ट की जाये कि हमारे बिहार की बेटी मनीषा बिग बॉस के घर से जीतकर आए”.

https://www.instagram.com/p/CuEIhX8OwzS/
फैंस कर रहे मनीषा रानी को फुल सपोर्ट

पवन सिंह ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”भोजपुरी इंडस्ट्री के किंग, पावर स्टार, सुपर स्टार @ singhpawan999 जी को धन्यवाद! हमें बहुत खुशी है कि मनीषा रानी को आपका समर्थन मिल रहा है”. वहीं फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मुंबई से मनीषा रानी को फुल सपोर्ट है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उत्तर प्रदेश वाले की तरफ से भी फुल सपोर्ट”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप मेरी ऑल टाइम फेवरेट हो मैं आपकी रील्स देखती हूं, मनीषा जरूर विजेता… धमाकेदार .. भगवान आपके साथ है हर हर महादेव”.

Also Read: Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी बिहारी एंट्री, कहा- खुलमखुला करेंगे प्यार
कौन हैं मनीषा रानी?

मनीषा रानी बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्हें बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन की ‘अर्चना गौतम और शहनाज गिल’ कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो कॉमेडी कंटेंट से दर्शकों को सोशल मीडिया पर खूब हंसाती हैं. मनीषा रानी डांस इंडिया डांस में भाग ले चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी में उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें जनता के बीच फेमस कर दिया. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन