Manisha Rani: कौन हैं मनीषा रानी, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी बिहारी एंट्री, कहा- खुलमखुला करेंगे प्यार
Who Is Manisha Rani: बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में शो में बिहार की मनीषा रानी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं. ऐसे में आइये जानते हैं सोशल मीडिया स्टार के बारें में सबकुछ…
Who Is Manisha Rani: बिहार की लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार, मनीषा रानी, बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाकेदार एंट्री की है. सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो में पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर और सिमा तापारिया जैसे सेलेब्स भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हालांकि फैंस मनीषा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं.
आपके शहर में
मनीषा रानी बिहार की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्हें बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन की ‘अर्चना गौतम और शहनाज गिल’ कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो कॉमेडी कंटेंट से दर्शकों को सोशल मीडिया पर खूब हंसाती हैं. जैसे अर्चना ने अपना यूपी स्वैग दिखाया और शहनाज़ ने अपना पंजाबीपन दिखाया, वैसे ही मनीषा अपने बिहारी स्वैग से दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएंगी.
मनीषा को आखिरी बार द कपिल शर्मा शो में देखा गया था और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फॉलोइंग है. वह बिहार के मुंगर की रहने वाली हैं और वाणिज्य में स्नातक हैं. उन्होंने एक कोरियोग्राफर के रूप में शुरुआत की और मॉडलिंग और लिप-सिंकिंग में अपना हाथ आजमाया. मनीषा को टिकटॉक वीडियो से प्रसिद्धि मिली और वह एक यूट्यूबर भी हैं.
मनीषा रानी इससे पहले डांस इंडिया डांस में भाग ले चुकी हैं, लेकिन भोजपुरी में उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने उन्हें जनता के बीच फेमस कर दिया. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फैन हैं. वह अर्चना गौतम की तरह मुखर होने के लिए जानी जाती हैं. शहनाज की तरह वह भी अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं. मनीषा हमेशा से बिग बॉस का हिस्सा बनने की इच्छुक रही हैं. यहां तक कि पिछले साल भी उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री माना गया था, लेकिन बात नहीं बनी. वह इस महीने अबु धाबी में हुए आईफा अवॉर्ड्स का भी हिस्सा थीं, जहां वह स्पेशल गेस्ट के तौर पर गई थीं.
Also Read: Bigg Boss OTT 2 Contestants List: बिहार की मनीषा रानी से लेकर फलक नाज तक, ये कंटेस्टेंट घर में मचाएंगे घमाल
बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को जियोसिनेमा पर होने वाला है. इस बार करण जौहर की जगह सलमान खान शो को होस्ट करेंगे. प्रतियोगियों की पुष्टि की गई सूची में पलक पुरस्वामी, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, फलाज़ नाज़ और सिमा टापरिया शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए