ePaper

Pathaan Star Cast Fees: पठान के लिए शाहरुख खान ने चार्ज किये 100 करोड़ रुपये,जानें अन्य स्टारकास्ट की फीस

Updated at : 16 Dec 2022 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
Pathaan Star Cast Fees: पठान के लिए शाहरुख खान ने चार्ज किये 100 करोड़ रुपये,जानें अन्य स्टारकास्ट की फीस

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे है. दर्शक फिल्म को लेकर छोटी सी छोटी अपडेट जानना चाहते है. ऐसे में आज हम आपको स्टारकास्ट की फीस बताएंगे.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान 4 साल के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. उनकी आखिरी फिल्म अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ जीरो थी. अब, वह पठान के साथ आ रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है. पठान को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. आज हम पठान स्टार कास्ट की फीस पर एक नजर डालेंगे.

undefined

शाहरुख खान

पठान फिल्म में शाहरुख खान के एब्स किलर लग रहे है. एक्टर की फिटनेस की तारीफ हर तरफ हो रही है. कोईमोई के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

undefined

दीपिका पादुकोण

पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण कातिलाना लग रही है. उनके लुक्स फैंस को दीवाना बन रहा है. कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने पठान के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

undefined

जॉन अब्राहम

फिल्म पठान में जॉन अब्राहम काफी दमदार लुक में नजर आ रहे है. अभिनेता को आखिरी बार सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था. पठान में काम करने के लिए जॉन ने करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

undefined

पठान में स्पेशल अपीयरेंस देंगे सलमान खान

पठान एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसे विभिन्न महाद्वीपों में शूट किया गया है. इसमें सलमान खान भी स्पेशल अपीयरेंस में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अविनाश सिंह राठौर उर्फ​टाइगर के रूप में कैमियो करेंगे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola