Guru Randhawa के साथ धूम मचाने के बाद पलक तिवारी ने वरुण धवन संग लगाए ठुमके, VIRAL VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2022 1:07 PM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वरुण धवन और पलक तिवारी साथ में डांस करते दिख रहे है. ये वीडियो शूटिंग सेट का है.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हाल ही में हार्डी संधू के साथ बिजली बिजली सॉन्ग में नजर आई थी. गाने में पलक का ग्लैमरस लुक और कमाल के डांस मूव्स ने सबको उनका दीवाना बना दिया था. स्टारकिड एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपने नये म्यूजिक वीडियो से आग लगाने वाली है. इसमें वो बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ नजर आने वाली हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वरुण धवन और पलक तिवारी साथ में डांस करते दिख रहे है. ये वीडियो शूटिंग सेट का है. स्टारकिड रेड शिमरी ड्रेस में काफी बोल्ड दिख रही है. जबकि एक्टर नीले कलर के टीशर्ट औऱ ब्लैक जींस में दिख रहे है. साथ ही उन्होंने जैकेट भी पहना हुआ है.
https://www.instagram.com/p/CZcxARahotV/
इस गाने से पलक तिवारी ने मचाया था धूम
हार्डी संधू के म्यूजिक वीडियो बिजली बिजली में पलक तिवारी के अंदाज ने सबको इंप्रेस कर दिया था. पलक इस गाने की वजह से काफी लोकप्रिय हो गई. स्टारकिड फिल्म रोजी द सैफरन चैप्टर से अपना डेब्यू करने वाली है. फिल्म में वो रोजी नाम की लड़की का किरदार प्ले कर रही है. ये एक हॉरर-थ्रिलर मूवी है.
इब्राहिम अली खान के पलक का वीडियो
पिछले दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को साथ में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किये गये थे. दोनों का साथ में वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ लिया था.
पलक तिवारी की तसवीरें
पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. स्टारकिड काफी ग्लैमरस फोटोशूट करवाती भी रहती है. पलक के इंस्टाग्राम पर अलग- अलग आउटफिट में उनकी फोटोज मौजूद है. जितनी हॉट वो वेस्टर्न आउटफिट में लगती है उतनी ही खूबसूरत वो एथनिक ड्रेस में भी लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










