ePaper

TMKOC: इस खास शख्स की वजह से मंदार चंदवादकर को मिला था 'भिड़े' का रोल, जानिए कौन है एक्टर की रियल वाइफ

Updated at : 01 Feb 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
Mandar Chandwadkar on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Mandar Chandwadkar on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

जब तारक शो की कास्टिंग चल रही थी तो माधवी ने ही मंदार चंदवादकर का नाम इस रोल के लिए बताया था. जब मेकर्स एक्टर से मिले तब उन्होंने सबको इंप्रेस कर दिया.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Mandar Chandwadkar : तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के हर किरदार के बारे में दर्शक ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. शो में आत्माराम भिड़े का किरदार मंदार चंदवादकर (Mandar Chandwadkar) प्ले करते है. शो में उनकी और माधवी (सोनालिका जोशी) की जोड़ी काफी जमती है. लेकिन क्या आप जानते है कि एक्टर को भिड़े का रोल किसकी वजह से मिला था.

ऐसे मिला मंदार चंदवादकर को भिड़े का रोल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में माधवी और भिड़े की एक्टिंग काफी पसन्द की जाती है. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सोनू है. आपको जानकर हैरानी होगी की जब तारक शो की कास्टिंग चल रही थी तो माधवी ने ही मंदार चंदवादकर का नाम इस रोल के लिए बताया था. जब मेकर्स एक्टर से मिले तब उन्होंने सबको इंप्रेस कर दिया. इस तरह मंदार को भिड़े का रोल मिला.

एक-दूसरे को पहले से जानते थे भिड़े और माधवी

बता दें कि सोनालिका और मंदार चंदवादकर पहले एक मराठी शो में पति- पत्नी का रोल प्ले कर चुके हैं. वो दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. इसलिए जब एक्ट्रेस को भिड़े के रोल के बारे में पता चला तो उन्होंने फटाक से मंदार का नाम मेकर्स को बता दिया. दोनों तारक शो में शुरुआत से जुड़े हुए है.

Also Read: TMKOC: जब गोकुलधाम में दयाबेन संग गरबा खेला था सलमान खान ने, VIDEO VIRAL

मंदार चंदवादकर का वीडियो

मंदार चंदवादकर को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से काफी लोकप्रियता मिली है. शो की वजह से आज उन्हें दर्शक पहचानने लगे है. मंदार काफी अच्छा गाते भी है और वो इसके वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है. कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गाना सच मेरे यार है गाते नजर आए थे.

https://www.instagram.com/p/CQ1OMHAFpjL

मंदार चंदवादकर की रियल वाइफ

मंदार चंदवादकर की पत्नी का रोल माधवी तारक शो में निभाती है, लेकिन रियल लाइफ में उनकी पत्नी का नाम स्नेहल है. मंदार और स्नेहल का एक बेटा भी है, जिसका नाम पार्थ है. स्नेहल भी काफी वक्त से एक्टिंग से जुड़ी रही है. मंदार चंदवादकर और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola